Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयहिंदू महिलाओं-बच्चों को पीटा, घरों में आग लगा दी: पाकिस्तानी दोस्त मुहम्मद और उसके...

हिंदू महिलाओं-बच्चों को पीटा, घरों में आग लगा दी: पाकिस्तानी दोस्त मुहम्मद और उसके गैंग की हरकत

दोस्त मुहम्मद नाम का एक इस्लामी कट्टरपंथी और उसके गुंडे चाहते थे कि गैर मुस्लिम व हिंदू इलाके से चले जाएँ, लेकिन जब हिंदुओं ने ऐसा करने से मना किया, तो उन्होंने महिलाओं व बच्चों को पीटा और उनके घरों को आग के हवाले कर दिया।

पाकिस्तान की बहुसंख्यक आबादी अब हिंदुओं पर अत्याचार करते-करते उनके घरों को भी जलाकर राख करने लगी है। इसकी जानकारी वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी के ट्विटर हैंडल ने दी है।

ट्विटर हैंडल से बताया गया है कि कैसे वहाँ के इस्लामी कट्टरपंथी पहले हिंदुओं को उनका घर छोड़ने पर मजबूर कर रहे हैं और जब हिंदू उनकी बात नहीं मान रहे, तो उनके घरों को फूँक रहे हैं।

ट्विटर अकॉउंट के अनुसार, दोस्त मुहम्मद नाम का एक कट्टरपंथी और उसके गुंडे चाहते थे कि सिंध के गोथ सोमर पाली (Goth Somar Pali) में रहने वाले गैर मुस्लिम व हिंदू इलाके से चले जाएँ, लेकिन जब हिंदुओं ने ऐसा करने से मना किया, तो उन्होंने महिलाओं व बच्चों को पीटा और उनके घरों को आग के हवाले कर दिया।

वहीं प्रशासन ने हमेशा की तरह इस मामले में भी अल्पसंख्यकों के अधिकार संरक्षित करने के लिए कुछ भी नहीं किया। इस ट्वीट के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की गई हैं। तस्वीरों में खाक हुए घरों को, बेघर हुई महिलाओं को जमीन पर बैठे देख सकते हैं।

यहाँ बता दें कि पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार किस कद्र बढ़ रहा है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वहाँ के अल्पसंख्यक लोग किसी न किसी बहाने भारत की ओर भाग रहे हैं। कुछ दिन पहले 6 हिंदू परिवार भारत तीर्थ यात्रा के बहाने आए थे।

इन लोगों ने आपबीती सुनाते हुए कहा था कि पाकिस्तान में हिंदू बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। वहाँ मुस्लिम आबादी हिंदुओं पर बहुत अत्याचार करती है। हिंदुओं को पूजा पाठ करने नहीं दिया जाता और न ही धर्म प्रचार करने की आजादी है। अल्पसंख्यकों के बच्चे भी बहुत मुश्किल से पढ़ पाते हैं। होटलों में खाना भी सड़े बर्तनों में खिलाया जाता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -