Homeराजनीतिकुमारस्वामी ने पत्रकारों से कहा: मैं आपका बहिष्कार कर रहा हूँ, बेटे को मीडिया...

कुमारस्वामी ने पत्रकारों से कहा: मैं आपका बहिष्कार कर रहा हूँ, बेटे को मीडिया द्वारा भाव नहीं देने से हैं नाराज़

यह पहला मौका नहीं है जब मुख्यमंत्री ने मीडिया के बहिष्कार की बात कही है। इससे पहले पिछले साल नवंबर में भी कुमारस्वामी ने कहा था कि वह प्रेस से “किसी भी कारण” से बात नहीं करेंगे। लेकिन, थोड़ी ही देर में उनकी प्रतिज्ञा हवा हो गई थी।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने रविवार (अप्रैल 28, 2019) को मीडिया पर भड़क गए। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने मीडिया का ‘बहिष्कार’ करने की धमकी भी दे डाली। दरअसल मामला यह है कि वह मांड्या लोकसभा चुनाव के कवरेज को लेकर मीडिया से कुछ ज़्यादा ही नाराज हैं जहाँ से उनके बेटे निखिल गौड़ा उम्मीदवार हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुमारस्वामी ने कॉन्ग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल से मुकालात करने के बाद संवाददाताओं से कहा, “मैं आपका बहिष्कार कर रहा हूँ।” मीडिया से भड़के स्वामी ने कहा, “आप अपनी स्टोरी के लिए जो चाहते हैं वह करिए, जाइए करिए, जाइए आनंद लीजिए।”

बता दें कि नाराजगी की बड़ी वजह उनके बेटे को मीडिया का उतना अटेंशन नहीं मिलना है। मांड्या लोकसभा सीट से उनके बेटे निखिल गौड़ा को जद(एस) की टिकट पर निर्दलीय उम्मीदवार एवं बहुभाषी अभिनेत्री सुमालता अंबरीश के खिलाफ उतारा गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस सीट पर मुकाबले को बेहद दिलचस्प माना जा रहा है।

इस सीट की चुनावी दौड़ में कुमारस्वामी ने कई बार मीडिया पर हमला बोल उस पर सुमालता का समर्थन करने का आरोप लगाया है।

खैर, यह पहला मौका नहीं है जब मुख्यमंत्री ने मीडिया के बहिष्कार की बात कही है। इससे पहले पिछले साल नवंबर में भी कुमारस्वामी ने कहा था कि वह प्रेस से “किसी भी कारण” से बात नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा था कि वह मीडिया को जो वह मंच से बोलते हैं बस वही दिखाने तक सीमित कर देंगे। लेकिन थोड़ी ही देर में उनकी प्रतिज्ञा हवा हो गई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -