Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयचीन के पहले Monkey B वायरस से संक्रमित पशु चिकित्सक की मौत: जानें 'वुहान...

चीन के पहले Monkey B वायरस से संक्रमित पशु चिकित्सक की मौत: जानें ‘वुहान कोरोना’ से भी कितना है घातक

बीजिंग में एक पशु चिकित्सक में मंकी बी वायरस के रूप में पहला मानव संक्रमण का मामला सामने आया था। अब जब इस खतरनाक वायरस से उनकी मौत हो गई है। तो यह दावा किया जा रहा है कि....

चीन के वुहान कोरोना वायरस के बाद अब बीजिंग में एक पशु चिकित्सक में मंकी बी वायरस के रूप में पहला मानव संक्रमण का मामला सामने आया था। अब जब इस खतरनाक वायरस से उनकी मौत हो गई है। तो यह दावा किया जा रहा है कि मरीज के करीबी लोग फिलहाल इस वायरस से सुरक्षित हैं, क्योंकि उनमें ये वायरस नहीं पाया गया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 53 साल के पशु चिकित्सक, जो गैर-मानव प्राइमेट्स पर शोध करने वाली संस्था के लिए काम करते थे। उनमें मार्च की शुरुआत में दो मृत बंदरों को विच्छेदित करने के एक महीने बाद उल्टी के शुरुआती लक्षण दिखे थे। जिसका चीन सीडीसी वीकली इंग्लिश प्लेटफॉर्म ऑफ चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने शनिवार (17 जुलाई 2021) को खुलासा किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वायरस बेहद घातक बताया जा रहा है। इससे संक्रमित लोगों में मृत्यु दर का दावा 70 से 80 प्रतिशत तक है। वहीं, शोधकर्ताओं ने अप्रैल 2021 में पशु चिकित्सक के Cerebrospinal Fluid को इकट्ठा किया था और उसे मंकी वायरस (BV) से पॉजिटिव पाया। हालाँकि, उनके करीबियों के सैंपल निगेटिव पाए गए।

बता दें कि यह वायरस सबसे पहले 1932 में सामने आया था यह सीधे संपर्क और शारीरिक स्राव के आदान-प्रदान के माध्यम से फैलता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हर कब्र-दरगाह वक्फ की प्रॉपर्टी नहीं: मद्रास हाई कोर्ट, कहा- सिर्फ इस्लाम से जुड़े होने के कारण बोर्ड नहीं कर सकता कब्जा; जानिए क्या...

मद्रास हाईकोर्ट ने तमिनलाडु वक्फ बोर्ड के 240 साल पुराने दरगाह को वक्फ संपत्ति बताने के दावे को खारिज कर दिया। कोर्ट ने दरगाह की भूमि पर पारिवारिक दावा माना।

INDI गठबंधन की बैठक में आई पार्टियाँ बजा रही थी अपनी ढपली अपना राग, उधर एक झटके में 21 सांसद हो गए कम: जानें...

एक तरफ दीदी दिल्ली में विपक्षी एकता की नई स्क्रिप्ट लिख रही थीं, तो दूसरी तरफ एक ही झटके में उनके 21 सांसद कम हो चुके थे।
- विज्ञापन -