Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाश्रीनगर के लाल चौक के पास से CNS का पत्रकार आदिल फारूक 2 ग्रेनेड...

श्रीनगर के लाल चौक के पास से CNS का पत्रकार आदिल फारूक 2 ग्रेनेड के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार, पूछताछ जारी

श्रीनगर के प्रेस एन्क्लेव के पास पत्रकार आदिल फारूक को ग्रेनेड के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। डीआईजी और एसएसपी उससे पूछताछ कर रहे हैं।

कश्मीर के श्रीनगर में लाल चौक के पास सीआरपीएफ ने आदिल फारूक नामक पत्रकार को 2 ग्रेनेड्स के साथ गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी अमीरा कदल के नजदीक हुए ग्रेनेड हमले के कुछ मिनट बाद हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस समय आदिल से पूछताछ कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आदिल प्रेस एन्क्लेव में CNS न्यूज एजेंसी का सब-एडिटर है।

जम्मू-कश्मीर से जुड़ी जानकारी ट्विटर पर सक्रियता के साथ साझा करने वाले आदित्य राज कॉल ने यह सूचना अपने ट्वीट के माध्यम से दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि श्रीनगर के प्रेस एन्क्लेव के पास पत्रकार आदिल फारूक को ग्रेनेड के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। डीआईजी और एसएसपी उससे पूछताछ कर रहे हैं। फारूक मूल रूप से दक्षिण कश्मीर में पुलवामा के पंपोर के ख्रेव के पास का रहने वाला है। पुलिस को बड़ी सांठगांठ का शक है।

बता दें कि इससे पहले आतंकियों ने आज (अगस्त 10, 2021) ही सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए हरि सिंह हाई स्ट्रीट इलाके में ग्रेनेड हमला किया था। इस दौरान धमाका हुआ, जिससे 9 स्थानीय घायल हो गए। सबको जल्द से जल्द अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिस ने आतंकियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू की और कुछ देर में पत्रकार आदिल लालचौक के पास पकड़ा गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हर कब्र-दरगाह वक्फ की प्रॉपर्टी नहीं: मद्रास हाई कोर्ट, कहा- सिर्फ इस्लाम से जुड़े होने के कारण बोर्ड नहीं कर सकता कब्जा; जानिए क्या...

मद्रास हाईकोर्ट ने तमिनलाडु वक्फ बोर्ड के 240 साल पुराने दरगाह को वक्फ संपत्ति बताने के दावे को खारिज कर दिया। कोर्ट ने दरगाह की भूमि पर पारिवारिक दावा माना।

INDI गठबंधन की बैठक में आई पार्टियाँ बजा रही थी अपनी ढपली अपना राग, उधर एक झटके में 21 सांसद हो गए कम: जानें...

एक तरफ दीदी दिल्ली में विपक्षी एकता की नई स्क्रिप्ट लिख रही थीं, तो दूसरी तरफ एक ही झटके में उनके 21 सांसद कम हो चुके थे।
- विज्ञापन -