Saturday, May 4, 2024
Homeराजनीतिगुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने बनाई 24 मंत्रियों की टीम, विजय रुपाणी कैबिनेट...

गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने बनाई 24 मंत्रियों की टीम, विजय रुपाणी कैबिनेट से किसी को मौका नहीं

शपथ लेने वालों में विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले राजेंद्र त्रिवेदी भी शामिल हैं। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले इस्तीफा दिया था।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपनी कैबिनेट बना ली है। उन्होंने कुल 24 लोगों को जगह दी है। इनमें 10 कैबिनेट और 14 राज्य मंत्री हैं। उन्होंने पूर्ववर्ती विजय रुपाणी कैबिनेट में रहे किसी भी विधायक को मौका नहीं दिया है। उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल भी इस बार कैबिनेट में नहीं हैं।

नए मंत्र‍ियों का शपथ ग्रहण समारोह गाँधीनगर स्थित राजभवन में गुरुवार (16 सितंबर 2021) को आयोजित किया गया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत राजभवन में नए दिलाई है। शपथ लेने वालों में विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले राजेंद्र त्रिवेदी भी शामिल हैं। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले इस्तीफा दिया था। इसके अलावा कनुभाई देसाई, किरीट सिंह राणा, नरेश पटेल, प्रदीप परमार, अर्जुन सिंह चौहान ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। 

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 10 कैबिनेट मंत्रियों और 14 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई, जिनमें पाँच स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री शामिल हैं। गुजरात मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी देते हुए कहा कि नए सीएम भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में मंत्रिपरिषद की पहली कैबिनेट बैठक आज (सितंबर 16, 2021) शाम 4.30 बजे गाँधीनगर में होगी।

कैबिनेट मंत्री: राजेंद्र त्रिवेदी, जीतू वाघानी, राघव पटेल, पूर्णेश मोदी, नरेश भाई पटेल, प्रदीप सिंह परमार, अर्जुन सिंह चव्हाण, ऋषिकेश पटेल, कनुभाई देसाई, किरीट सिंह राणा, हर्ष सांघवी, बृजेश मेरजा, मनीषा वकील, जगदीश भाई पांचाल, जीतू भाई चौधरी। 

राज्य मंत्री: निमिषा सुतार, मुकेश पटेल, अरविंद रैयाणी, कुबेर डिंडोर, कीर्ति सिंह वाघेला, गजेंद्र सिंह परमार, देवा भाई मालम, राघवजी मकवाना, विनोद भाई मोराडिया।

शपथ ग्रहण के दौरान सीएम भूपेंद्र पटेल और पूर्व सीएम विजय रूपाणी मौजूद थे। यह बदलाव ऐसे वक्त में हुआ है, जब राज्य में विधानसभा चुनावों में करीब एक साल ही रह गया है।

बता दें कि भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद के घाटलोडीया से विधायक हैं। 2017 में उन्होंने कॉन्ग्रेस के शशिकांत पटेल को 1.17 लाख वोटों से मात दी थी, जो उस विधानसभा चुनाव की सबसे बड़ी जीत भी थी। पाटीदार समुदाय से आने वाले भूपेंद्र को आनंदीबेन पटेल का करीबी माना जाता है। पटेल से घाटलोडिया विधानसभा का प्रतिनिधित्व यूपी की राज्यपाल और गुजरात की पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल ही किया करती थीं।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

19 साल बाद संजय निरुपम ने की घर वापसी, शिवसेना में CM एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत: ‘खिचड़ी चोर’ के विरोध में छोड़ दी...

संजय निरुपम फिर से शिवसेना में शामिल हो गए हैं। करीब 19 साल बाद घर वापसी करते हुए उन्होंने शिवसेना का दामन थाम लिया।

अमित शाह फर्जी वीडियो केस में अब अरुण रेड्डी गिरफ्तार, चलाता है ‘स्पिरिट ऑफ कॉन्ग्रेस’ नाम से हैंडल: कार्रवाई देख बिलबिलाया मोहम्मद जुबैर

दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्री अमित शाह का एडिटेड वीडियो शेयर करने के मामले में कॉन्ग्रेस के सोशल मीडिया टीम से जुड़े अरुण रेड्डी को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -