Homeदेश-समाजइधर कोरोना गाइडलाइन के हिसाब से मन रही नवरात्रि, उधर 'तमंचे पर डिस्को' डांस...

इधर कोरोना गाइडलाइन के हिसाब से मन रही नवरात्रि, उधर ‘तमंचे पर डिस्को’ डांस कर रहे आरिफ मिंडी के गुर्गे: देखिए Video

वीडियो में 'तमंचे पर डिस्को' गाने पर लड़कियों के साथ नाचा जा रहा है। इसके अलावा नोटों की बारिश भी साफ देखी जा सकती है। गौर से देखें तो रुस्तमपुर का कुख्यात जफर गोल्डन भी इसमें दिखाई पड़ रहा है।

कोरोना संक्रमण के कारण राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए प्रतिबंधों के बीच गुजरात के सूरत से एक डांस पार्टी का वीडियो सामने आया है। इसमें कुख्यात आरिफ मिंडी गैंग के कई लोग नाचते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसी लड़की के बर्थडे के दौरान ये डांस पार्टी भगतलाव (भगत झील) क्षेत्र में आयोजित हुई थी। सोशल मीडिया पर इस पार्टी के कई वीडियो 2-3 दिन से वायरल हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे कोरोना गाइडलाइन्स की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं।

एक ओर जहाँ राज्य में कोरोना गाइडलाइन को लेकर इतने सख्त निर्देश हैं कि नवरात्रि में रात 12 बजे के बाद गरबा खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं असामाजिक तत्व खुलेआम नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। वीडियो में ‘तमंचे पर डिस्को’ गाने पर लड़कियों के साथ डांस किया जा रहा है। इसके अलावा नोटों की बारिश भी साफ देखी जा सकती है। गौर से देखें तो रुस्तमपुर का कुख्यात जफर गोल्डन भी इसमें दिखाई पड़ रहा है।

देख सकते हैं कि पार्टी के नशे में सब ऐसे चूर हो रखे हैं कि किसी को इस बात से मतलब नहीं है कि उनके इर्द-गिर्द छोटे बच्चे भी हैं और वे भी अश्लील डांस पार्टी का हिस्सा बन रहे हैं। वे वहाँ हवा में उछाले जा रहे पैसों को जमीन से उठा रहे हैं।

बता दें कि सूरत के नानपुरा खंडेरवपुरा में आरिफ मिंडी कुख्यात गैंग कुछ दिन पहले युवा कॉन्ग्रेस के महासचिव अफजल रंगूनी पर तलवार से हमला करने के चलते चर्चा में आया था। खबरों के मुताबिक, पार्किंग को लेकर हुए विवाद में 4-5 लोग घायल हुए थे। बाद में दोनों पक्षों के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज हुई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -