Homeराजनीतिदिल्ली BJP का लक्ष्य है 'catch them young': किशोर भी बन सकते हैं सदस्य

दिल्ली BJP का लक्ष्य है ‘catch them young’: किशोर भी बन सकते हैं सदस्य

बैठक के दौरान एक नेता ने पूछा कि क्या पार्टी में 18 से कम उम्र वाले यूथ को सदस्यता दी जा सकती है, जिसपर मुख्य सचिव ने जवाब दिया कि उन्हें प्राइमरी मेंबर की सूची में रखकर ऐसा किया जा सकता है।

दिल्ली भाजपा अब 18 साल से कम उम्र वाले किशोर को ‘प्राइमरी मेंबर’ की सूची में रखकर सदस्यता देगी। खबरों के अनुसार पार्टी ने यह फैसला भाजपा में जनता की सदस्यता को बढ़ाने को लेकर लिया है, जिसकी शुरुआत 6 जुलाई से होगी।

जानकारी के अनुसार पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि बुधवार (जून 26, 2019) को राष्ट्र सचिव और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में सदस्यता अभियान के बारे में बातचीत हुई। बैठक के दौरान एक नेता ने पूछा कि क्या पार्टी में 18 से कम उम्र वाले यूथ को सदस्यता दी जा सकती है, जिसपर मुख्य सचिव ने जवाब दिया कि उन्हें प्राइमरी मेंबर की सूची में रखकर ऐसा किया जा सकता है।

इस बातचीत में पार्टी ने सक्रिया सदस्य बनाने के बारे में भी विचार विमर्श किया और तय किया कि जो व्यक्ति पार्टी से 50 नए सदस्यों को जोड़े, उसे सक्रिय मेंबर बनाने के योग्य रखा जाए। साथ ही ऐसा सदस्य पार्टी का जिला और राज्य स्तरीय इकाइयों का पदाधिकारी बनने का भी पात्र होगा।

बैठक में शामिल हुए एक भाजपा नेता के मुताबिक, “एक सक्रिय सदस्य की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है और वह प्रदेश अध्यक्ष सहित किसी भी पद पर चुनाव की माँग उठा सकता है।, इसलिए इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि ऐसे सदस्यों का नामांकन समिति द्वारा तय किया जाए।”

जानकारी के मुताबिक दिल्ली भाजपा ने 14 लाख नए सदस्यों को पार्टी में शामिल करने का लक्ष्य रखा है। इस कैंपेन को पार्टी संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयन्ती के अवसर पर दिल्ली के साथ अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लॉंच किया जाएगा। 37 दिन का यह अभियान 11 अगस्त को समाप्त होगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -