Homeसोशल ट्रेंड'सलमान भाई का इंतजार है': Shaadi.com वाले अनुपम मित्तल के ऑफर पर 'छोटी आँखों'...

‘सलमान भाई का इंतजार है’: Shaadi.com वाले अनुपम मित्तल के ऑफर पर ‘छोटी आँखों’ वाले मंत्री जी का ‘बिंदास’ जवाब

तेमजेन अलोंग के भाषण वायरल होने के बाद लोग उनकी बीवी की तलाश में लग गए थे। ऐसे में उन्होंने गूगल सर्च का स्क्रीनशॉट अपने ट्वीट में शेयर कर कहा था कि वो भी अपनी पत्नी की तलाश में हैं। इसके बाद इसी ट्वीट पर अनुपम मित्तल का रिप्लाई आया।

नागालैंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष व प्रदेश मंत्री तेमजेन इमना आलोंग के हिंदी में दिए गए भाषण वायरल होने के बाद लोगों ने उनके साथ उनकी पत्नी पर भी जानकारी जुटाने के लिए गूगल सर्च करना शुरू कर दिया था। इस बात की जानकारी अलोंग ने ट्वीट के जरिए दी थी और बताया था कि कैसे वो भी अभी अपनी पत्नी की खोज में है।

अलोंग के इसी ट्वीट पर शादी डॉट कॉम वाले अनुपम मित्तल ने रिप्लाई किया है। अनुपम मित्तल ने तेमजेन के ट्वीट पर अपने शादी डॉट कॉम को टैग करते हुए लिखा, “कुछ करना पड़ेगा।”

अनुपम का ट्वीट देख तेमजेन ने दोबारा रिप्लाई दिया और कहा, “भाई फिलहाल हम बिंदास हैं। सलमान भाई की शादी का इंतजार कर रहे हैं।” दोनों हस्तियों के ये ट्वीट देखने के बाद ट्विटर यूजर्स भी इन कमेंट पर मजे ले रहे हैं और साथ ही अलोंग के ह्यूमर की तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि शादी डॉट कॉम एक साइट है जहाँ पर शादी योग्य लड़का और लड़की अपनी प्रोफाइल बनाते हैं। इसके बाद उनकी प्रोफाइल और सर्च के हिसाब से उन्हें दूसरे व्यक्ति को सजेस्ट किया जाता है। इस साइट के मालिक अनुपम मित्तल हैं जिन्होंने 1997 में इसे शुरू किया था। उनका मकसद था कि लोग इंटरनेट के माध्यम से अपने पार्टनर को चुनने में सक्षम हों। पहले इस प्लेटफॉर्म का नाम सगाई डॉट कॉम था। हालाँकि अब ये शादी डॉट कॉम हो चुका है। भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में इस साइट का ज्यादा प्रयोग होता है।

यही वजह है कि तेमजेन ने जब कहा कि वो पत्नी की खोज में हैं तो अनुपम ने कहा कि लगता है शादी डॉट कॉम को कुछ करना पड़ेगा। हालाँकि सलमान खान वाला रिप्लाई पाकर उन्होंने कहा, “सलमान के लिए तो बहुत लंबा इंतजार हो सकता है। लेकिन आपका शादी डॉट कॉम और मुझे इंतजार रहेगा।”

इसके अलावा शादी डॉट कॉम ने भी अलोंग को रिप्लाई दिया है। इसमें लिखा है, “हम आपका इंतजार कर रहे हैं सर। आ जाओ।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

प्रेस फ्रीडम का पीटता है ढोल, लेकिन जर्नलिस्ट की कब्रगाह बना पाकिस्तान: बलूचिस्तान में 42 पत्रकारों की मौत, POK में जुल्म दिखाने पर मीडिया...

पाकिस्तान का प्रेस फ्रीडम क्या दिखाता है? वहाँ के पत्रकारों की हत्या, सच्चाई बोलने पर पाबंदी और विदेशी मीडिया के लिए अपने अनुसार बनाए गए नियम।

कैसी दोगलई है रवीश कुमार? CJP से लेकर ईरान-गाजा पर स्टूडियो में बैठकर चलाई जुबान, झारखंड पेपर लीक पर बोलना पड़ा तो कहा- हम...

रवीश कुमार अपना प्रोपेगेंडा चमकाने से बाज तो आएँगे नहीं, 1 हफ्ते बाद झारखंड पेपर लीक मुद्दे की याद आई, उसमें भी मोदी सरकार की गलती बता रहे।
- विज्ञापन -