Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षादुबई होते हुए नेपाल आई 24 साल की पाकिस्तानी युवती, बिहार के रास्ते भारते...

दुबई होते हुए नेपाल आई 24 साल की पाकिस्तानी युवती, बिहार के रास्ते भारते में घुसते पकड़ी गईः 2 युवकों को भी SSB ने दबोचा

गिरफ्तार पाकिस्तानी युवती के पास से कॉलेज आईकार्ड, आधार कार्ड, ATM कार्ड, नेपाली और पाकिस्तानी मोबाइल सिम सहित अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। इन दस्तावेजों के मुताबिक युवती का नाम खादीजा नूर है।

नेपाल के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश कर रहे तीन संदिग्धों को सीमा सुरक्षा बल (SSB) ने पकड़ा है। इनमें से एक पाकिस्तानी युवती है। बिहार के सीतामढ़ी जिले के भिट्ठामोड़ में एसएसबी चेकपोस्ट के पास इन्हें पकड़ा गया।

तीनों भारत में घुसने की फिराक में थे। 24 साल की पाकिस्तानी युवती के साथ जो दो लोग पकड़े गए हैं, उनमें एक नेपाल का नागरिक है। दूसरा युवक भारतीय मुस्लिम बताया जा रहा। गिरफ्तार युवती के पास से कॉलेज आईकार्ड, आधार कार्ड, ATM कार्ड, नेपाली और पाकिस्तानी मोबाइल सिम सहित अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। इन दस्तावेजों के मुताबिक युवती का नाम खादीजा नूर है। आशंका है कि युवती जासूसी के इरादे से भारत में घुसपैठ करना चाहती थी। तीनों को SSB कैंप में रखा गया और उनसे पूछताछ की जा रही है।

संदिग्ध पाकिस्तानी युवती के कॉलेज का आई कार्ड (फोटो साभार: दैनिक भास्कर)

फैसलाबाद की रहने वाली है युवती

रिपोर्टों के मुताबिक युवती पाकिस्तान के फैसलाबाद की रहने वाली है। पाकिस्तानी युवती और संदिग्धों के पकड़े जाने पर सुरक्षा एजेंसियाँ सतर्क हो गई हैं। घुसपैठ का यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। युवती के पास से पाकिस्तानी पासपोर्ट और नेपाल स्थित इस्लामाबाद दूतावास से जारी टूरिजस्ट वीजा मिला है।

बताया जा रहा है कि उसके वीजा पर वापसी की तारीख 4 सितंबर 2022 है। एसे में सवाल उठ रहा है कि कहीं वह स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मौके पर भारत में किसी साजिश को अंजाम देने या फिर किसी जगह की रेकी करने तो नहीं आ रही थी। रिपोर्ट के अनुसार युवती दुबई के रास्ते नेपाल आई थी।

2 चीनी नागरिक भी पकड़े गए थे को किया गया था गिरफ्तार

इससे पहले 11 जून 2022 को सीतामढ़ी से लगी सीमा से दो चीनी नागरिकों को SSB ने पकड़ा था था। दोनों नेपाल के काठमांडू से दिल्ली और नोएडा आए थे। इसके बाद दोनों नेपाल के रास्ते चीन जाने का प्रयास कर रहे थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ढहा एफिल टॉवर, गड्ढे में समाया गीजा पिरामिड और कीव में रूसी टैंक… Google Earth पर AI से बनती रहीं ‘असली जैसी’ इमेज, 24...

Google ने Google Earth का AI फीचर हटाया। विशेषज्ञों ने फर्जी सैटेलाइट तस्वीरों से गलत सूचना फैलने का बड़ा खतरा बताया।

स्पेन-मोरक्को सीमा पर प्रवासियों की भारी घुसपैठ, भू-राजनीतिक दबाव में घिरे स्पेन के PM पेड्रो सांचेज: US के सामने न झुकने की चुका रहे...

मोरक्को प्रवासन का इस्तेमाल स्पेन पर दबाव बनाने और इन शहरों के भविष्य पर बातचीत करने के लिए एक 'कूटनीतिक हथियार' के रूप में कर रहा है।
- विज्ञापन -