Homeविविध विषयमनोरंजनजेम्स बॉन्ड में जो था 'गुंडा', उसी ने 'हैग्रिड' बन हैरी पॉटर को कई...

जेम्स बॉन्ड में जो था ‘गुंडा’, उसी ने ‘हैग्रिड’ बन हैरी पॉटर को कई बार खतरों से बचाया… अब 72 वर्ष की आयु में निधन

रॉबी कॉल्‍ट्रेन ने ही फेमस डायलॉग "तुम एक जादूगर हो हैरी" बोला था। हैरी पॉटर से पहले जेम्स बॉन्ड की फिल्मों ‘गोल्डनआई’ और ‘द वर्ल्ड इज़ नॉट इनफ’ से भी इन्होंने पहचान बनाई थी।

हैरी पॉटर सीरीज की फिल्मों में रूबियस हैग्रिड की भूमिका निभाने वाले लोकप्रिय अभिनेता रॉबी कॉल्‍ट्रेन (Robbie Coltrane death) का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्‍होंने मशहूर रॉबी ब्रिटिश सीरीज ‘क्रैकर’ और जेम्स बॉन्ड की फिल्मों ‘गोल्डनआई’ और ‘द वर्ल्ड इज़ नॉट इनफ’ से भी पहचान बनाई थी।

रॉबी कॉल्‍ट्रेन की एजेंट बेलिंडा राइट ने बताया कि अभिनेता का निधन स्कॉटलैंड में फल्किर्क के पास एक अस्पताल में हुआ। राइट ने कहा कि वह अद्वितीय प्रतिभा के धनी थे और हैग्रिड (Hagrid of Harry Potter Dies) के रूप में उनकी भूमिका का दुनियाभर में समान रूप से बच्‍चों और व्‍यस्‍कों ने आनंद उठाया। उन्‍होंने कहा:

“मैं उन्‍हें एक ईमानदार क्‍लाइंट के साथ-साथ एक बेहतरीन अभिनेता के रूप में भी याद रखूँगी। वह बहुत समझदार और मजाकिया इंसान थे। 40 साल तक उनका एजेंट होने पर मुझे गर्व है। वह अपने पीछे अपनी बहन एनी रे, बेटे स्पेंसर और बेटी एलिस संग बच्चों की माँ रोहना गमेल को छोड़ गए हैं।”

रॉबी कॉल्‍ट्रेन के निधन (Robbie Coltrane death) से दुनियाभर में मौजूद उनके फैंस को झटका लगा है। साथ ही उनके सह-कलाकारों ने भी दुख जताया है। हैरी पॉटर स्टार डेनियल रैडक्लिफ ने एक बयान में कॉल्‍ट्रेन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि रॉबी उन सबसे मजेदार लोगों में से एक थे, जिनसे वह मिले थे और सेट पर बच्चों के रूप में वह सबको लगातार हँसाते रहते थे।

हैरी पॉटर की लेखिका जेके राउलिंग ने कोल्ट्रेन को एक “अविश्वसनीय प्रतिभा” बताया।

रॉबी कॉल्‍ट्रेन का जन्म 30 मार्च 1950 को स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुआ था। उनका असली नाम एंथोनी रॉबर्ट मैकमिलन था। पढ़ाई पूरी करने के बाद रॉबी ने अभिनय की दुनिया में आगे बढ़ना चाहा, लेकिन वहाँ उन्‍हें अपेक्षित कामयाबी नहीं मिल पाई। इसके बाद उन्‍होंने रॉबी क्लब में स्टैंड-अप कॉमेडी करना शुरू किया।

फिल्मों में आने से पहले उन्होंने फ्लैश गॉर्डन, ब्लैकएडर और कीप इट इन द फैमिली जैसे शोज में भी काम किया। साल 1993 और 2006 के बीच प्रसारित हुई जिमी मैकगवर्न की क्रैकर सीरीज में रॉबी एक असामाजिक आपराधिक मनोवैज्ञानिक के किरदार में नजर आए थे।

रॉबी को सबसे ज्‍यादा लोकप्रियता हैरी पॉटर में रूबियस हैग्रिड के किरदार से मिली। इस किरदार ने उन्‍हें दुनियाभर में लोकप्रिय कर दिया। हैग्रिड ही वो किरदार है, जो हैरी के 11वें जन्मदिन पर उसे पहली बार उसके घर प्रिवेट ड्राइव लेने जाता है। रॉबी ने ही फेमस डायलॉग “तुम एक जादूगर हो हैरी” बोला था। हैरी पॉटर फ्रैंचाइजी की शुरुआत 2001 में हैरी पॉटर एंड द सॉर्सेरर्स स्टोन से हुई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जिनके राज में नेताओं की भैंस ढूँढती थी पुलिस, वो अखिलेश दे रहे कानून-व्यवस्था पर ज्ञान: पढ़िए- कैसे सपा शासन में बाहुबलियों से लेकर...

सपा सरकार में यूपी पुलिस के हर थाने को ये आदेश था कि किसी भी मामले में एक जाति विशेष और धर्म विशेष लोगों के खिलाफ मुकदमा नहीं लिखा जाएगा।

बांद्रा के गरीब नगर में चला बुलडोजर, फिर चर्चा में आए सुनील दत्त: पढ़ें- जब अभिनेता और कॉन्ग्रेस नेता पर लगे थे अवैध बस्तियों...

मुंबई के बांद्रा में बुलडोजर एक्शन के दौरान हिंसा। जानें- रेलवे प्रोजेक्ट, सुनील दत्त के पुराने कनेक्शन और धारावी जैसी राजनीति की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -