Homeदेश-समाजपंजाब में माता के जागरण में घुसकर तलवार से किया हमला: महिलाओं से अभद्रता,...

पंजाब में माता के जागरण में घुसकर तलवार से किया हमला: महिलाओं से अभद्रता, माता की ज्योति को भी बनाया निशाना

"आज धार्मिक कार्यक्रम है तो ऐसा हुआ। कल किसी लड़की की शादी हुई तो क्या होगा। अगर ऐसी गुंडागर्दी है फिर तो शहर में रहने का फायदा ही क्या है।"

पंजाब के जालंधर में माता के जागरण में घुस कर हमले की खबर है। बताया जा रहा है कि दो लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। महिलाओं से बदतमीजी की। विरोध करने वालों से मारपीट की। माता की ज्योति पर भी तलवार से वार किया। आरोपित नशे की हालत में थे। श्रद्धालुओं का आरोप है कि इस घटना में प्रशासन की भी मिलीभगत है। घटना रविवार (13 नवंबर 2022) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला बाबू लाभ सिंह नगर का है। माता के जागरण में नशे में धुत 2 युवक घुस गए। दोनों ने प्रसाद बाँट रहे लोगों से अभद्रता की। इसके बाद उन्हें बाहर कर दिया गया। दोनों थोड़ी देर बाद फिर लौट आए और तलवारों से जागरण में मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। जब उनकी हरकत का महिलाओं ने विरोध किया, तब उन पर भी वार किया गया। हमले में कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी है। इनमें कुछ महिलाएँ भी हैं।

लोगों का आरोप है कि हमलावरों ने जागरण में रखी गई माता की ज्योति पर भी तलवार मारी। हमले से बचने के लिए कई लोग छिपने लगे और भगदड़ मच गई। इस घटना से क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण हो गया। आपाधापी के बीच जागरण बंद हो गया। जागरण के लिए आई बैंड पार्टी भी सामान समेट कर वहाँ से चली गई। घटना की जानकारी मिलने पर अतिरिक्त फ़ोर्स के साथ पहुँचे स्थानीय थाना प्रभारी जितेंद्र ने लोगों से फिर से जागरण शुरू करने का निवेदन किया और आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिया।

इस घटना के बाद हिन्दू समाज के नाराज लोगों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लोगों को पुलिस के आगे विरोध करते देखा जा सकता है। एक महिला कह रही है, “आज धार्मिक कार्यक्रम है तो ऐसा हुआ। कल किसी लड़की की शादी हुई तो क्या होगा।” इसी महिला ने आगे कहा कि अगर ऐसी गुंडागर्दी है फिर तो शहर में रहने का फायदा ही क्या है। कार्यक्रम में महिलाओं के साथ छोटे-छोटे बच्चे भी भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में लोगों ने आरोपितों द्वारा ये हरकत पुलिस की मौजूदगी में होना बताया है। बाद में महिलाओं ने वीडियो बना रहे व्यक्ति को हमलावरों द्वारा अस्त-व्यस्त किया गया पंडाल भी दिखाया। यहाँ पानी पीने वाले मग पर भी तलवार मारी गई दिखाई पड़ी। जिस स्थान पर ज्योति जल रही थी, वहाँ भी सामान बिखरा हुआ था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत-म्यांमार-थाईलैंड हाईवे चीन-पाकिस्तान के CPEC को देगा मात, लुक-ईस्ट नीति को मिलेगी मजबूती: जानिए क्यों 24 साल में भी पूरा नहीं हो पाया ये...

इंडिया-म्यांमार-थाईलैंड (आईएमटी) प्रोजेक्ट सामरिक मोर्चे पर चीन के बहुप्रचारित सीपीईसी को सीधी और करारी टक्कर देने का दम रखता है।

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के विकिपीडिया पेज पर वामपंथियों का प्रोपेगेंडा: सामने आए Kautilya3, Shahinshah121 व TrangaBellam जैसे नाम, जानें इनका इतिहास

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के विकिपीडिया पेज में बदलावों को लेकर NPOV रिपोर्ट ने Wikipedia की निष्पक्षता पर खड़े किए सवाल। जानें पूरा मामला।
- विज्ञापन -