Homeदेश-समाजपीछे से दबोचा, मुँह में डाली ऊँगली, सब इंस्पेक्टर ने उगले घूस के पैसे:...

पीछे से दबोचा, मुँह में डाली ऊँगली, सब इंस्पेक्टर ने उगले घूस के पैसे: देखिए Video, विजिलेंस टीम को देखते ही निगल गया था

चोरी के मामले में सब इंस्पेक्टर ने रिश्वत की माँग की थी। जैसे ही उसने घूस का पैसा लिया उसे विजिलेंस की टीम ने दबोच लिया।

आपने रिश्वत लेने वाले कई देखे होंगे। पर शायद ही किसी को मुँह से घूस का पैसा उगलते देखा हो। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। हरियाणा के फरीदाबाद में विजिलेंस की टीम ने एक सब इंस्पेक्टर के मुँह से रिश्वत का पैसा निकालकर उसे गिरफ्तार किया।

आरोपित सब इंस्पेक्टर महेंद्र पाल सेक्टर-3 की पुलिस चौकी में तैनात है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विजिलेंस की टीम को देखते हीं सब इंस्पेक्टर ने रुपए मुँह में ठूँस लिए। उसके बाद उससे उगलवाने की कोशिश हो रही है। इस बीच आरोपित पुलिसकर्मी खुद को विजिलेंस टीम से छुड़ाने की कोशिश करता हुआ भी दिख रहा है।

विजिलेंस टीम सब इंस्पेक्टर का मुँह जबरन खुलवाने की कोशिश करती है। उसे पीछे से एक सदस्य पकड़ता है। दूसरा उसके मुँह में ऊँगली डालता है। जब सब इंस्पेक्टर के मुँह से कुछ रुपए निकलते हैं, तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है।

दरअसल भैंस चोरी के मामले में कार्रवाई करने की एवज में शिकायतकर्ता से सब इंस्पेक्टर ने रिश्वत माँगी थी। शिकायतकर्ता उसे 6 हजार रुपए पहले ही दे चुका था। सुब इंस्पेक्टर 4 हजार रुपए और माँग रहा था। इसके बाद शिकायतकर्ता ने विजिलेंस से उसकी शिकायत की।

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 3 निवासी शंभूनाथ यादव ने करीब एक साल पहले किसी को गाय 30 हजार रुपए में बेची थी। लेने वाले ने 10 हजार रुपए ही दिए थे। बाकी 20 हजार रुपए बकाया था। पैसे न देने पर शंभूनाथ अपनी गाय वापस ले आया। बताया जाता है कि शंभूनाथ ने जिसको गाय बेची थी, वह उसकी भैंस खोल ले गया और उल्टे शिकायतकर्ता के पोते के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।

सोमवार (12 दिसंबर 2022) को आरोपित सब इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता को सेक्टर-3 कम्युनिटी सेंटर में बुलाया था। सब इंस्पेक्टर वहाँ किसी शादी समारोह में शामिल था। विजिलेंस ने पहले से ही जाल बिछा रखा था। शिकायतकर्ता ने जैसे ही 4 हजार रुपए की रिश्वत दी, विजिलेंस टीम ने सब इंस्पेक्टर को पकड़ लिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल महँगा, अर्थव्यवस्था का बँटाधार कर कॉन्ग्रेस की सुक्खू सरकार लाई नया Cess: जानें- क्या है ‘विधवा और अनाथ उपकर’

हिमाचल सरकार पेट्रोल-डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त उपकर ले रही है, जिससे विधवा-अनाथ बच्चों की मदद के लिए फंड बनाया जाएगा।

‘SIR’ पर प्रकाश राज का फर्जीवाड़ा एक्सपोज: कर्नाटक में अपना वोट कटने का फैला रहे थे भ्रम, चुनाव आयोग ने पोल खोली; पढ़ें सच्चाई

EC ने प्रकाश राज का नाम मतदाता सूची से मनमाने ढंग से नहीं हटाया गया है। पंजीकृत पते पर न रहने के कारण वहाँ केवल 'Shifted' स्टेटस लिखा गया है।
- विज्ञापन -