Homeविविध विषयअन्यसुष्मिता सेन को आया हार्ट अटैक, एंजियोप्लास्टी से बची जान: स्टंट डलने के बाद...

सुष्मिता सेन को आया हार्ट अटैक, एंजियोप्लास्टी से बची जान: स्टंट डलने के बाद अभिनेत्री बोलीं- ‘जिंदगी जीने के लिए दोबारा तैयार हूँ’

सुष्मिता ने अपने पोस्ट में उन लोगों को धन्यवाद दिया जिन्होंने समय पर उनकी मदद की। सुष्मिता ने लिखा कि इस बारे में ज्यादा जानकारी दूसरे पोस्ट में दी जाएगी। उन्होंने कहा, "फिलहाल यह पोस्ट मेरे शुभ चिंतकों के लिए है। उन्हें बताना चाहूँगी कि सब ठीक है। जिंदगी जीने के लिए दोबारा तैयार हूँ।"

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन को कुछ दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था। इस बात की जानकारी खुद सुष्मिता ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने अपने पिता के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की है और लिखा है जिंदगी जीने के लिए फिर से तैयार हैं। अभिनेत्री के प्रशंसकों ने उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की है।

सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी कि पिछले दिनों उन्हें हार्ट अटैक आया था। सुष्मिता ने लिखा, “अपने हृदय में हमेशा खुशी और हिम्मत बनाए रखो। यह आपकी मदद उस समय करेगा जब आपको इसकी सबसे अधिक जरूरत होगी। ज्ञान की ये बातें मेरे पिता ने कही हैं। कुछ दिन पहले मुझे हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद एंजियोप्लास्टी की गई है। स्टंट लगाए गए हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि मेरे कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया कि मेरा दिल वाकई में बड़ा है।”

सुष्मिता ने अपने पोस्ट में उन लोगों को धन्यवाद दिया जिन्होंने समय पर उनकी मदद की। सुष्मिता ने लिखा कि इस बारे में ज्यादा जानकारी दूसरे पोस्ट में दी जाएगी। फिलहाल यह पोस्ट मेरे शुभ चिंतकों के लिए है। उन्हें बताना चाहूँगी कि सब ठीक है। जिंदगी जीने के लिए दोबारा तैयार हूँ। उनकी इस पोस्ट के बाद बॉलीवुड से जुड़े लोगों और सुष्मिता के प्रशंसकों ने उनके अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना की।

47 साल की अभिनेत्री सुष्मिता सेन पहले भी कुछ बीमारियों का सामना कर चुकी हैं। साल 2021 में भी उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर वीडियो पोस्ट के जरिए एक सर्जरी की जानकारी दी थी। साल 2020 में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए जानकारी दी थी कि 6 सालों (2014) से वो एडिसंस नामक बीमारी से लड़ रही थीं। इस बीमारी की वजह से उनकी इम्यूनिटी कम हो गई थी। एडिसंस एक दुर्लभ बीमारी है जो लाखों में किसी एक को होती है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

प्रेस फ्रीडम का पीटता है ढोल, लेकिन जर्नलिस्ट की कब्रगाह बना पाकिस्तान: बलूचिस्तान में 42 पत्रकारों की मौत, POK में जुल्म दिखाने पर मीडिया...

पाकिस्तान का प्रेस फ्रीडम क्या दिखाता है? वहाँ के पत्रकारों की हत्या, सच्चाई बोलने पर पाबंदी और विदेशी मीडिया के लिए अपने अनुसार बनाए गए नियम।

कैसी दोगलई है रवीश कुमार? CJP से लेकर ईरान-गाजा पर स्टूडियो में बैठकर चलाई जुबान, झारखंड पेपर लीक पर बोलना पड़ा तो कहा- हम...

रवीश कुमार अपना प्रोपेगेंडा चमकाने से बाज तो आएँगे नहीं, 1 हफ्ते बाद झारखंड पेपर लीक मुद्दे की याद आई, उसमें भी मोदी सरकार की गलती बता रहे।
- विज्ञापन -