Homeदेश-समाज'ये कम तीव्रता वाला धमाका': बिहार पुलिस ने कबूला नालंदा में हुआ ब्लास्ट, आदिल...

‘ये कम तीव्रता वाला धमाका’: बिहार पुलिस ने कबूला नालंदा में हुआ ब्लास्ट, आदिल गिरफ्तार, मोहम्मन जॉन फरार

यह ब्लास्ट बिहार शरीफ के पहाड़पुरा क्षेत्र में हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना के बाद तेज आवाज सुनी थी और धुआँ उठते देखा था। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर शुरुआत में सफेद धुएँ की बात तो स्वीकारी थी, लेकिन प्रथम दृष्टया ब्लास्ट को नकार दिया था।

बिहार के नालंदा में शनिवार (22 अप्रैल 2023) को एक विस्फोट की खबर थी। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर जाँच शुरू की थी। तब पुलिस ने घटना में 2 लोगों के घायल हने की जानकारी दी थी। अब उन्ही घायलों में से एक मोहम्मद आदिल को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आदिल को स्थानीय लोग खन्ना के नाम से भी जानते हैं जिसका फिलहाल पुलिस कस्टडी में इलाज चल रहा है। इस ब्लास्ट में जो दूसरा व्यक्ति घायल हुआ है उसका नाम मोहम्मद जान है। उधर पुलिस ने भी ब्लास्ट की बात स्वीकारते हुए इसे कम तीव्रता वाला धमाका करार दिया है।

यह ब्लास्ट बिहार शरीफ के पहाड़पुरा क्षेत्र में हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना के बाद तेज आवाज सुनी थी और धुआँ उठते देखा था। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर शुरुआत में सफेद धुएँ की बात तो स्वीकारी थी, लेकिन प्रथम दृष्टया ब्लास्ट को नकार दिया था। इस दौरान मौके पर खून के छींटे पड़े थे और 2 लोगों के घायल होने की बात कही गई थी। हालाँकि तब दोनों घायलों की पहचान नहीं हुई थी और पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब दोनों घायलों के तौर पर मोहम्म्द आदिल और मोहम्मद जान के नाम सामने आए हैं।

हिरासत में लिया गया मोहम्मद आदिल पेशे से पेंटर है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद मोहम्मद खन्ना और मोहम्मद जॉन के साथ 2 अन्य लोग भी चोटिल हुए हैं। मोहम्मद खन्ना ने ब्लास्ट का आरोप जॉन पर लगाया है। उनका कहना है कि वो बाहर से लौटा तो मोहम्मद जॉन ने ब्लास्ट कर दिया जिस से वो गिर पड़ा। ब्लास्ट के लिए मोहम्मद खन्ना उर्फ़ आदिल के अनुसार जॉन ने पटाखों का प्रयोग किया था।

इस बीच बिहार की नालंदा पुलिस ने घटना को ब्लास्ट स्वीकार कर चुकी है। हालाँकि पुलिस ने ब्लास्ट को हल्का धमाका बताया है। घटनास्थल के तौर पर नयाटोला की एक झोपडी को बताया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जाँच FSL टीम ने की है। इसी के साथ मामले में आगे की जाँच की जा रही है।

नालंदा जिले के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा के मुताबिक के घायल हिरासत में है जिसका सदर अस्पताल में पुलिस कस्टडी में इलाज हो रहा है। घायल के स्वस्थ होने पर उस से आगे की पूछताछ की जाएगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PFI के ‘मिशन 2047’ में भारत सरकार को उखाड़ फेंकने का लक्ष्य, MP ATS की जाँच में चौंकाने वाले खुलासे: जानें- पाकिस्तानी हैंडलर कैसे...

मध्य प्रदेश के भोपाल से मोहम्मद फराज की गिरफ्तारी के बाद ATS जाँच में PFI के मिशन 2047, पाकिस्तान कनेक्शन, भर्ती और फंडिंग की पड़ताल तेज।

फादर्स डे पर ‘ट्रांस डैड’ की कहानी छापने वाले न्यूयॉर्क टाइम्स पर भड़के लोग: समझें- मुख्यधारा की संस्कृति में ट्रांसजेंडर एक्टिविज्म को कैसे बढ़ावा...

बेटी पूछती है, "डैड, आपके पास कितने समय तक ब्रेस्ट थे?" वो दूसरे बच्चे को जवाब देती है, "मेरे डैड ने दाढ़ी बढ़ाई थी और वह एक लड़की थे।"
- विज्ञापन -