Homeदेश-समाजचंडीगढ़ के सरकारी स्कूल में 7वीं की छात्रा से कई बार रेप: पहले साथ...

चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल में 7वीं की छात्रा से कई बार रेप: पहले साथ पढ़ने वाले नाबालिग ने की दरिंदगी, फिर 4 सीनियर्स ने भी किया शोषण

बताया जा रहा है कि सबसे पहले पीड़िता से रेप उसके क्लासमेट ने ही चोरी का आरोप लगाकर किया। बाद में उसने अपने 4 सीनियर साथियों को भी ये बात बताई। इन्होंने भी ब्लैकमेल कर अलग-अलग दिनों में चंडीगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर रेप किया।

चंडीगढ़ के एक सरकारी स्कूल की छात्रा के साथ स्कूल के ही छात्रों द्वारा रेप किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता और सारे आरोपित नाबालिग हैं। 7वीं कक्षा की पीड़िता से पहले उसके साथ पढ़ने वाले लड़के ने दरिंदगी की। इसके बाद कक्षा 9 के चार और छात्रों ने दुष्कर्म किया। यह मामला 18 मई 2023 को सामने आया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी आरोपितों को बाल सुधार गृह भेज दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला चंडीगढ़ के सरकारी मॉर्डन स्कूल का है। पीड़िता की उम्र 13 साल है। गिरफ्तार आरोपितों की उम्र 14 से 15 साल के बीच बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सबसे पहले पीड़िता से रेप उसके क्लासमेट ने किया। उसने चोरी का आरोप लगाकर पीड़िता को ब्लैकमेल किया। दुष्कर्म कर मुँह बंद रखने की धमकी दी। बाद में उसने अपने 4 सीनियर साथियों को भी ये बात बताई। इन्होंने भी ब्लैकमेल कर अलग-अलग दिनों में चंडीगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर रेप किया

आरोप है कि आरोपितों ने पीड़िता से स्कूल के अंदर और बाहर कई बार रेप किया। पीड़िता को मुँह बंद रखने की धमकी भी दी। मामले की जानकारी सबसे पहले स्कूल के ही एक टीचर को हुई। उन्होंने इससे प्रिंसिपल को अवगत करवाया। प्रिंसिपल ने 18 मई को पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों को बुलाया और उनके बयान लिए।

परिजनों के बयान पर पुलिस ने IPC की धारा 376 AB, 506 के साथ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। पाँचों आरोपितों को हिरासत में लेकर रविवार (21 मई 2023) को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पीड़िता की काउंसिलिंग करवाई जा रही है। चंडीगढ़ बाल संरक्षण आयोग ने इस घटना के बाद स्कूल में एक बाल अदालत का आयोजन किया। इस आयोजन में छात्रों को अपने साथ होने वाले दुर्व्यवहार की शिकायत करने के लिए प्रेरित किया गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मोदी जी की सीता कौन हैं’: संसद में सनातन का मखौल बना नहीं भरा कॉन्ग्रेस का मन तो अब माता सीता का कर रही...

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से दूरी, राहुल गाँधी के बयान और प्रमोद तिवारी के 'मोदी की सीता' वाले बयान तक। पढ़िए कॉन्ग्रेस पर उठते सवाल।

जूडो में पहली बार गोल्ड, बॉक्सिंग में रिकॉर्ड 7 स्वर्ण और पैरा खिलाड़ियों का धमाका: ग्लासगो में भारत के 39 पदकों की पूरी कहानी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने 13 स्वर्ण सहित 39 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया। कई खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन दर्ज किया।
- विज्ञापन -