Homeदेश-समाजलड़की से लड़का बनेगी बंगाल के आखिरी वामपंथी CM की बेटी, कहा- पुरुषों जैसा...

लड़की से लड़का बनेगी बंगाल के आखिरी वामपंथी CM की बेटी, कहा- पुरुषों जैसा फील करती हूँ, सेक्स चेंज सर्जरी के बाद नाम होगा सुचेतन

सुचेतना ने कहा कि उनके इस फैसले में माँ-बाप भी उनका साथ देंगे। वह चाहती हैं कि लोग उन्हें सुचेतन नाम से जाने। सुचेतना LGBTQIA+ की समस्याओं और अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही हैं। वह राजनीति में ज्यादा सक्रिय नहीं है। उनकी पहचान पर्यावरण एवं सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में है।

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और माकपा के कद्दावर नेता रहे बुद्धदेव भट्टाचार्य की बेटी सुचेतना भट्टाचार्य अपना लिंग परिवर्तन कराएँगी। जेंडर चेंज कराने के बाद वह ‘सुचेतन’ के नाम से जानी जाएँगी। उन्होंने कहा कि इससे संबंधित वह कानूनी सलाह और मनोचिकित्सकों से संपर्क कर रही हैं, ताकि वह मानसिक रूप से मजबूत हो सकें।

सुचेतना का कहना है कि वह अब 41 साल की हैं। जिंदगी के शुरुआती दिनों से ही उन्होंने खुद को एक पुरुष के रूप में पहचाना है। सुचेतना ने यहाँ तक कहा कि वह राजनीतिक परिवार से आती हैं। उन्होंने विनती करते हुए कहा कि इस खबर में उनके माँ-बाप के नाम को ना घसीटा जाए, क्योंकि यह उनका निजी फैसला है।

सुचेतना ने कहा कि उनके इस फैसले में माँ-बाप भी उनका साथ देंगे। वह चाहती हैं कि लोग उन्हें सुचेतन नाम से जाने। सुचेतना LGBTQIA+ की समस्याओं और अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही हैं। वह राजनीति में ज्यादा सक्रिय नहीं है। उनकी पहचान पर्यावरण एवं सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में है।

दरअसल, सुचेतना मंगलवार (20 जून 2023) को पीपुल्स रिलिफ कमेटी द्वारा LGBTQIA+ लोगों के स्वास्थ्य पर आयोजित एक कार्यशाला में गई थीं। यहाँ उनकी मुलाकात सुप्रभा रॉय से हुई। सुप्रभा एक वामपंथी कार्यकर्ता हैं। सुचेतना ने सुप्रभा को बताया कि वह सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी (SRS) कराएँगी।

सुप्रभा ने इसको लेकर फेसबुक पर एक लंबा पोस्ट लिखा और बताया कि सुचेतना जेंडर चेंज करवाने जा रही हैं। सुप्रभा ने अपने पोस्ट में लिखा, “बातचीत के दौरान सुचेतना ने मुझे अपना जेंडर चेंज कराने की जानकारी दी। सुचेतना ने कहा कि वह लंबे समय से मानसिक रूप से ट्रांसमैन हैं। इस बार अंतर सिर्फ यह होगा कि वह शारीरिक रूप से भी पुरुष हो जाएँगी।”

सुचेतना के इस फैसले का कई लोग समर्थन कर रहे हैं। एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट उषाशी चक्रवर्ती ने कहा कि सुचेतना भट्टाचार्य जैसी किसी इंसान के लिए, जिनके पिता किसी राज्य के पूर्व सीएम रहे हों, इतनी बहादुरी के साथ सामने आना और इस प्रकार के फैसले का ऐलान करना आसान नहीं है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -