Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयहिंसा की आग में जल रहा फ्रांस, सड़कों पर लोग-निशाने पर पुलिस: हालात पर...

हिंसा की आग में जल रहा फ्रांस, सड़कों पर लोग-निशाने पर पुलिस: हालात पर काबू पाने को 40 हजार जवान तैनात, 150 गिरफ्तार

फ्रांस में अशांति फैलाने के लिए 150 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फ्रांस के इंटीरियर मिनिस्टर ने गुरुवार को इस संबंध में जानकारी दी कि उन्होंने 40 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया है।

फ्रांस में एक पुलिसकर्मी द्वारा 17 साल के नाबालिग लड़के की हत्या किए जाने के बाद वहाँ हिंसा भड़क रखी है। गुस्साई जनता ने कई वाहनों में आग लगाई है। वहीं पुलिस पर पत्थरबाजी भी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पूरे मामले में अब तक 150 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नानतेरे के नेल्सन मंडेला स्क्वॉयर में भी गोलीबारी की घटना सामने आई है।

फ्रांस के गृह मंत्रालय ने बताया, युवक की पुलिस की गोली से हुई मौत के बाद जारी बवाल में दर्जनों पुलिस अधिकारी घायल हो गए हैं। अभी भी देश के कई हिस्सों से आगजनी और पथराव की खबरें आ रही हैं। कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया है।

बता दें कि मृतक की पहचान 17 साल के नाहेल के तौर पर हुई है। घटना के समय वह अपनी मर्सिडीज से जा रहा था। लेकिन ट्रैफिक नियम का उल्लंघन का इल्जाम लगाकर उसे गोली मार दी गई। शुरू में इस मामले में कहा गया कि युवक पुलिस पर गाड़ी चढ़ा रहा था। हालाँकि बाद में एक वीडियो सामने आई जिसमें दिख रहा था कि कैसे पुलिस वाले एक खड़ी कार में बैठे युवक को धमकी दे रहे थे- “हम तुम्हारे सिर में गोली मारेंगे।” इस वीडियो से बोले गए झूठ की पोल खुली और लोग भड़क उठे।

गुस्साई जनता जब सड़कों पर उतरी तो फ्रांस में हिंसा फैल गई। कई पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया गया, कई जगह पत्थरबाजी हुई। बाद में अशांति फैलाने के लिए 150 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फ्रांस के इंटीरियर मिनिस्टर ने गुरुवार को इस संबंध में जानकारी दी कि उन्होंने स्थिति संभालने के लिए 40 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को 6200 लोग मृतक श्रद्धांजलि देने के लिए इकट्ठा हुए थे। इस दौरान उन पर आँसू गैस भी छोड़े गए। वहीं नाहेल को गोली वाले पुलिसकर्मी ने अपने ऊपर लगे इल्जाम को नकार दिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मोदी सरकार के बड़े फैसलों से भारत में आएगी ₹6 लाख करोड़ की FDI, ग्लोबल एग्रीगेट बॉन्ड इंडेक्स में एंट्री की तैयारी: समझें किन...

केंद्र सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा उठाए गए कदमों से भारत में करीब 70 अरब डॉलर (लगभग 6 लाख करोड़ रुपए) का विदेशी निवेश आ सकता है।

भगवान राम का अपमान, आजादी के नारे और तिरंगे से बदसलूकी: कॉकरोचों को ये तक नहीं पता कि वे क्यों आए हैं, पढ़ें- CJP...

कॉकरोचों के प्रदर्शन में छात्रों के मुद्दे नहीं बल्कि आजादी के नारे, डफली गैंग, तिरंगे से बदसलूकी और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान दिखा। पढ़ें रिपोर्ट।
- विज्ञापन -