Homeदेश-समाजबंदरों की लड़ाई की वजह से गिरा मकान का छज्जा, 5 की मौत: बाँके...

बंदरों की लड़ाई की वजह से गिरा मकान का छज्जा, 5 की मौत: बाँके बिहारी मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते में हादसा

2 मंजिला मकान का एक बड़ा हिस्सा गिरने से ये हादसा हुआ। 6 श्रद्धालुओं का अभी भी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बाँके बिहारी मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते में एक घर का छज्जा बंदरों की लड़ाई की वजह से गिर गया, जिसके बाद 5 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद वृन्दावन के इस इलाके में पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिल कर मलबे को हटाया। कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये घटना दुसायत मोहल्ले की है। 10 लोग इस दुर्घटना में घायल हो गए हैं। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुँचे हुए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ बन्दर आपस में लड़ रहे थे और इसी कारण विष्णु बाग़ वालों के घर का छज्जा गिर गया। वहाँ उस दौरान करीब एक दर्जन लोग मलबे के नीचे दब गए। आनन-फानन में उन लोगों को निकाला गया और फिर इलाज के लिए आसपास के अस्पतालों में भेजा गया। वृन्दावन का बाँके बिहारी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बड़ी आस्था का केंद्र है।

ऐसे में पिछले कुछ दिनों से भक्तों की भारी भीड़ यहाँ पहुँच रही थी और ये रास्ता खासा व्यस्त था। 2 मंजिला मकान का एक बड़ा हिस्सा गिरने से ये हादसा हुआ। 6 श्रद्धालुओं का अभी भी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मकान का हिस्सा भरभरा कर गिरा। कोतवाली क्षेत्र में जहाँ ये घटना हुई, वहाँ से बाँके बिहारी मंदिर मात्र 100 मीटर दूर है। जबकि स्नेह बिहारी मंदिर वहीं पर है। ये मकान काफी पुराना था।

घायलों में से अधिकतर को पास में ही स्थित सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। चीख-पुकार मचने के बाद पुलिस और एम्बुलेंस को बुलाया गया। कानपुर के अरविंद यादव, गीता कश्यप, रश्मि गुप्ता, देवरिया के चंदन राय और पंजाब की अंजू को मृत घोषित किया गया है। नगर निगम की टीम मौके पर पहुँची है। मकान का जो हिस्सा खतरनाक है, उसे भी हटाया जा रहा है। 2 दिन पहले ही लाखों श्रद्धालु यहाँ पहुँचे थे और 2 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -