रिया चक्रवर्ती ने पटना में दर्ज केस मुंबई ट्रांसफर करने की अर्जी लगाई है। उन्होंने दलील दी है कि सुशांत के पिता की एफआईआर का पटना में किसी अपराध से कोई कनेक्शन नहीं है और राज्य इसमें भारी दखल दे रहा है।
नोएडा के एक स्पा सेंटर में काम करने वाली महिला की हत्या कर शव नहर में फेंकने का मामला सामने आया है। आरोपित मुस्तफा ने छुरे से महिला की हत्या करने के बाद शव को वैशाली में हिंडन नहर में फेंक दिया था।
सिद्धार्थ पिथानी ने पहले दावा किया था कि उन्होंने सुशांत की बॉडी देखने के बाद चौकीदार को सूचित किया था, मगर चौकीदार का कहना है कि उसे किसी ने कुछ भी नहीं बताया।