53552 कुल लेख

ऑपइंडिया स्टाफ़

कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

मैं जन्‍म से मुस्लिम हूँ और आज भी मुस्लिम हूँ: रथ यात्रा में पूजा-अर्चना कर बोलीं नुसरत जहां

नुसरत जहां कोलकाता में आयोजित रथयात्रा में न केवल शामिल हुईं, बल्कि पूजा-अर्चना भी कीं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ रथ भी खींचा। व्यवसायी निखिल जैन से शादी रचाने वाली नुसरत माथे पर सिंदूर, हाथों में चूड़ियाँ और मंगलसूत्र पहनकर लोकसभा पहुँचने के बाद से ही कट्टरपंथियों के निशाने पर हैं।

तलाक न देने पर मोहम्मद सनोवर ने बेगम को जिंदा जलाया, अवैध संबंध को लेकर हुआ था विवाद

"सनोवर के अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध थे, जिसके कारण वह अपने 2 बच्चों के साथ 3 साल से मायके में रहती थी। 10 दिन पहले ही दोनों पक्षों के बीच समझौते के बाद उसकी बेगम ससुराल आई थी। लेकिन जल्द ही उस पर तलाक देने का दबाव बनाया जाने लगा और तलाक देने से मना करने पर उसे आग के हवाले कर दिया।"

कॉन्ग्रेस MLA और पूर्व CM के बेटे ने इंजीनियर पर कीचड़ उड़ेला, पुल की रेलिंग से बाँधा

वीडियो में देखा जा सकता है कि नीतेश इंजीनियर को धमका रहे हैं और इसी दौरान उनके समर्थक बाल्टी भर कीचड़ इंजीनियर पर उड़ेल देते हैं। इसके बाद भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो एक नदी पर बने पुल की रेलिंग में इन लोगों ने इंजीनियर को बाँध दिया।

कट्टा पकड़वाने पर ₹1,000, पिस्टल पर ₹5,000: देखें UP पुलिस द्वारा जारी की गई रेट लिस्ट

5000 रुपए कमाने के लिए बिना लाइसेंस वाली रिवॉल्वर या पिस्तौल की सूचना देनी होगी। पुलिस जब रिवॉल्वर पकड़ लेगी तो 5000 रुपए का इनाम देगी। सुरक्षा के लिहाज से इस तरह की सूचना को पुलिस अधीक्षक को उनके आधिकारिक मोबाइल नंबर पर दी जा सकती है।

‘युवराज’ राहुल के सम्मान में अब कॉन्ग्रेस महासचिव हरीश रावत ने भी दिया इस्तीफ़ा

“लोकसभा चुनाव में कॉन्ग्रेस पार्टी की हार और संगठनात्मक कमज़ोरी के लिए हम पदाधिकारीगण उत्तरदायी हैं। असम में पार्टी द्वारा अपेक्षित स्तर का प्रदर्शन न कर पाने के लिए प्रभारी के रूप में मैं उत्तरदायी हूँ। मैंने अपनी कमी को स्वीकारते हुए अपने महामंत्री के पद से पूर्व में ही त्यागपत्र दे दिया है।”

बेसबॉल बैट से पिटाई मामले में AAP विधायक सोमदत्त को 6 महीने की सज़ा, ₹2 लाख का जुर्माना

दिल्ली के सदर इलाके से आम आदमी पार्टी के विधायक सोमदत्त को दिल्ली की रोज़ एवेन्यू की विशेष एमपी/ एमएलए अदालत ने 2015 के एक मामले में 6 महीने की सजा सुनाई है। साथ ही उन पर ₹2 लाख का जुर्माना भी लगाया है।

भीमा-कोरेगाँव मामले का आरोपित वारवरा राव माओवादी हमले की साजिश के सिलसिले में गिरफ्तार

राव को बीते साल नक्सलियों से संपर्क रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह पुणे की यरवदा जेल में बंद था। इस मामले में राव सहित 23 लोगों के खिलाफ पुणे पुलिस ने मामला दर्ज कर रखा है। राव पहली बार तब चर्चा में आया था, जब बीते साल पुलिस ने माओवादियों से संपर्क रखने को लेकर देशभर में कई जगहों पर छापेमारी की थी।

कमलनाथ से बिजली कटौती पर नाराज युवक ने फेसबुक पर लिखा ‘दर्द’, पुलिस ने कर लिया गिरफ़्तार

सचिन पर आरोप है कि उसने अपनी फेसबुक वॉल पर बिजली कटौती का जिक्र करते हुए राज्य सरकार को गालियाँ दी और अपने पोस्ट पर मुख्यमंत्री कमलनाथ की तस्वीर भी लगाई, जिस पर एक कॉन्ग्रेस नेता ने पुलिस में उसकी शिकायत दर्ज करवा दी।