Homeराजनीतिकॉन्ग्रेस MLA और पूर्व CM के बेटे ने इंजीनियर पर कीचड़ उड़ेला, पुल की...

कॉन्ग्रेस MLA और पूर्व CM के बेटे ने इंजीनियर पर कीचड़ उड़ेला, पुल की रेलिंग से बाँधा

सरकारी अधिकारियों के कामकाज में नेता पुत्रों द्वारा बाधा डालने का यह पहला मामला नहीं है। हाल ही में इंदौर में भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय नगर निगम के एक अधिकारी को बल्ले से मारते नजर आए थे। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नाराजगी जताई थी।

नेता पुत्रों की दबंगई का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र से कॉन्ग्रेस विधायक नीतेश राणे अपने समर्थकों के साथ एक इंजीनियर को धमकाते, उस पर कीचड़ उड़ेलते और उसे पु​ल की रेलिंग से बाँधते नजर आ रहे हैं। नीतेश के पिता नारायण राणे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। बीते साल सितंबर में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी और फिलहाल भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के करीब बताए जा रहे हैं। हालाँकि औपचारिक तौर पर नारायण राणे अभी भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं।

नीतेश की दबंगई के शिकार बने इंजीनियर प्रकाश शेडकर मुंबई-गोवा हाइवे पर कनकावली के करीब बारिश के कारण बने गड्ढों का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान नीतेश अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुँचे। वीडियो में देखा जा सकता है कि नीतेश इंजीनियर को धमका रहे हैं और इसी दौरान उनके समर्थक बाल्टी भर कीचड़ इंजीनियर पर उड़ेल देते हैं। इसके बाद भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो एक नदी पर बने पुल की रेलिंग में इन लोगों ने इंजीनियर को बाँध दिया।

सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा डालने वाले नीतेश पहले विधायक नहीं हैं। बीते दिनों मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय और उनके समर्थकों का भी इसी तरह का वीडियो सामने आया था। इसमें आकाश इंदौर नगर निगम के अधिकारी को बल्ले से मारते दिखे थे। बाद में उनकी गिरफ्तारी भी हुई और फिलहाल वे जमानत पर बाहर हैं। आकाश मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं। आकाश की इस हरकत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नाराजगी जता चुके हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -