"ज्यादातर आर्थिक विकास कॉन्ग्रेस के शासन काल में ही हुआ है और सूई से लेकर विमान तक सब कुछ कॉन्ग्रेस के कार्यकाल में ही बना है। राफेल सौदे को लेकर हुए विवाद की वजह से इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार तय है।"
कॉन्ग्रेस ने भीष्म शर्मा को नज़रअंदाज़ करते हुए शीला दीक्षित को उतार दिया। शीला और भीष्म में पुरानी प्रतिद्वंद्विता है और इसीलिए शीला ने प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभालते ही सबसे पहले भीष्म शर्मा पर गाज गिराई। उन्हें 6 वर्षों के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
कुछ दिनों से ख़बरें चलाई जा रही थीं कि उमा और प्रज्ञा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों के बयानों के ग़लत मतलब निकाले जा रहे थे लेकिन आज इन अटकलों पर विराम लग गया। भोपाल से सांसद रहीं उमा ने प्रज्ञा सिंह के पाँव छुए और उन्हें टिका लगाकर खीर भी खिलाई।
हसीन जहाँ ने यूपी पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोहम्मद शमी की ऊँची पहुँच और पैसे के कारण उनको परेशान किया जा रहा है। उन्हें बिना किसी अपराध के रात के 12 बजे बिस्तर से खींच कर धक्के मार कर लाया गया है और कुछ खाने-पीने को भी नहीं दिया गया है।
मृतकों के पहचान 45 साल के बेन्नी और 38 साल की अमला के रूप में हुई है। खबरों के अनुसार दोनों की शादी अलग-अलग जगह हो चुकी है, लेकिन उनके बीच अवैध संबंध था।
30 वर्षीय मारीमुथु ने स्वर्ण पदक जीतने के लिए व्यक्तिगत रुप से 2.02.70 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, “जब मैं खेलों में थी, तो उस समय मेरे पिता को पैर की बीमारी थी, और वह चलने में असमर्थ थे।
रामकली के परिजन ने ऐम्बुलेंस से उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे, मगर प्रियंका के रोड शो की वजह से एंबुलेंस तकरीबन 1 घंटे तक जाम में फँसी रही और जब घंटे भर बाद जाम खुलने पर एंबुलेंस अस्पताल पहुँची, तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घषित कर दिया।