शाम 4.00 बजे तक आम लोग अपने नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दे सकेंगे। शाम 4 बजे कला अकेडमी से मीरामार तक मनोहर पर्रिकर की अंतिम यात्रा निकलेगी और 5 बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
कृष्णक मन्ने सिकंदराबाद के जाने-माने नेताओं में से एक हैं। उनका कहना है कि 2014 के चुनावों में उन्हें सिकंदराबाद से उम्मीदवार घोषित किया था लेकिन आखिरी समय में उनके नाम को वापस ले लिया गया था।
मनोहर पर्रिकर ने रूस के एस 400 लॉन्ग रेंज मिसाइल शील्ड की ऊँची कीमत को देखते हुए 2027 तक नए एयर डिफेंस सिस्टम्स की खरीद के लिए 15 वर्ष के टर्म प्लान की समीक्षा का आदेश दिया।
कॉन्ग्रेस का सॉफ्ट हिंदुत्व: प्रियंका गाँधी ने कई मंदिरों के दर्शन करने के साथ-साथ गंगा-आरती में भी हिस्सा लिया। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उनकी बोट यात्रा समाप्त होगी। प्रयागराज में उन्होंने मोतीलाल नेहरू के बनाए स्वराज भवन में रात गुजारी।
पश्चिम बंगाल के कॉन्ग्रेस अध्यक्ष सोमेन नाथ मित्रा ने कहा कि वाम मोर्चे ने 15 मार्च को पश्चिम बंगाल में 25 लोकसभा सीटों पर अपने कैंडिडेट की घोषणा की, जिसमें पश्चिम बंगाल की कॉन्ग्रेस के साथ कोई चर्चा नहीं की गई।
आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में सपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार उर्फ मुन्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। उन पर आरोप है कि वो होली मिलन समारोह में चुनावी भाषण दे रहे थे।
इस बारात पर बेटियों के पिता ने ₹15 लाख खर्च किए। घर को दुल्हन की तरह सजाया गया। एयर कंडीशन बग्घी का इस्तेमाल किया गया, जिससे बच्चियों को किसी तरह की असुविधा न हो। इसके अलावा नाते-रिश्तेदारों को आमंत्रित भी किया गया।
2019 में 26 साल बाद सरकार ने इन नियमों की समीक्षा के लिए कुछ विशेषज्ञों की समिति का गठन किया है। इस समिति का नेतृत्व भारत सरकार के पूर्व सचिव बीपी शर्मा द्वारा किया जाएगा।