पीएम मोदी ने लखनऊ में प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। यहाँ पंडित दीन दयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्तियाँ स्थापित की गई हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें नमन किया। पीएम मोदी ने दिल्ली स्थित 'सदैव अटल' स्मारक पहुँचकर उन्हें नतमस्तक होकर पुष्पांजलि भी अर्पित की।