कलकत्ता हाईकोर्ट ने सोमवार को राज्य में चुनाव के बाद जारी हिंसा की जाँच राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) से कराने के अपने आदेश को वापस लेने या उस पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया है।
गाजियाबाद पुलिस ने कहा है कि पिछले 1 साल में ट्विटर को 26 इमेल्स भेजे गए, लेकिन उनमें से एक का भी जवाब नहीं आया। 'जय श्री राम' मामले में अब दोबारा नोटिस भेजने की तैयारी।
BKU के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार मानने वाली नहीं है, इसीलिए 'इलाज' करना पड़ेगा। टिकैत ने किसानों को अपने-अपने ट्रैक्टरों के साथ तैयार रहने की भी सलाह दी।
फेसबुक पोस्ट में गाली-गलौज की भाषा का भी उपयोग किया गया था और साथ ही हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाली बातें थीं। आरोपितों में एक महिला भी शामिल है।