UPSC के चेयरमैन अरविंद सक्सेना ने बताया है कि उन्होंने केंद्र सरकार और मंत्रालयों से सिफ़ारिश की है, कि वे सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू में फेल होने वाले उम्मीदवारों की भर्ती करें।
कैंटर में कुल 8 गौ-वंश बरामद किए गए, बताया जा रहा है कि इन्हें राजस्थान ले जाया जा रहा था। मामले में फिरोज़पुर झिरका थाने में 2 लोगों के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया गया है।
पूरे मामले पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि विधायक पर हमला, टीएमसी के भीतरी कलेश को दर्शाता है। इससे स्पष्ट होता है कि किस तरह आपसी गुटों में झगड़ा चल रहा है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किसी व्यक्ति अथवा संस्था की ओर से आने वाली फोन कॉल से स्थानीय नागरिकों को सावधानी बरतने के साथ हेल्पलाइन नंबर 1950 पर फोन करने की सलाह दी।
मामले में आरोपितों को गिरफ़्तार करने के लिए गठित एक विशेष टीम ने पीएमके (पट्टाली मक्कल काची) नेता वी रामलिंगम की जघन्य हत्या के सिलसिले में पाँच लोगों को हिरासत में लिया है।