राजनीति

गॉंधी परिवार को 31 साल की MLA की चुनौती: कॉन्ग्रेस के मना करने पर भी सदन में पहुँचीं अदिति सिंह

अदिति सिंह रायबरेली के बाहुबली नेता अखिलेश सिंह की बेटी हैं। विशेष सत्र में भाग लेने के बाद उन्होंने कहा, "मुझे जो सही लगा, मैंने आज वही कहा। लोगों ने विकास के लिए मुझे वोट दिया। पार्टी मेरे बारे में जो फ़ैसला लेगी, मुझे मंज़ूर है, लेकिन मुझे लगता है कि मैंने जो किया, सही किया।"

‘अच्छे दिन’ के इंतजार में सिद्धू: कॉन्ग्रेस नेता भी जोड़ रहे प्रचार कराने से हाथ

कॉन्ग्रेस नेताओं को डर है सिद्धू के आने से भाजपा को बैठे-बिठाए राष्ट्रवाद का मुद्दा मिल जाएगा, क्योंकि इस ‘पिच’ पर सिद्धू का ‘फॉर्म’ हालिया समय में अच्छा नहीं रहा है। वे न केवल तालिबान-समर्थक पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ अपनी क्रिकेट के दिनों की दोस्ती को खुल कर ‘फ्रंट-फुट’ पर खेलते हैं, बल्कि वे पाकिस्तानी आर्मी के प्रमुख जनरल बाजवा से गले भी मिल आए थे।

बिहार बाढ़ पर घिरे नीतीश ने मीडिया की भाषा पर कसा तंज, कहा- समाज को कहाँ ले जाना है, क्या लैंग्वेज है भाई

नीतीश कुमार ने कहा, "तो भाई आखिर इसका क्या अर्थ होने वाला है। कहाँ ले जाना चाहते हैं समाज को, किस तरह की भाषा का प्रयोग करते हैं? आपको कोई भ्रम है क्या कि आपकी भाषा के प्रयोग करने से कुछ होता है? कुछ नहीं होता है...."

नई दिल्ली-कटरा का सफर अब 8 घंटे में, गृहमंत्री अमित शाह ने वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

5 अक्टूबर से यह ट्रेन रोज़ाना नई दिल्ली-कटरा और कटरा-नई दिल्ली के लिए दौड़ेगी। टिकट के बारे में बता दें कि चेयर क्लास का टिकट 1630 रुपए का है और एग्ज़ीक्यूटिव चेयर कार का टिकट 3,015 रुपए का होगा।

‘बापू-बापू’ कहकर फूट-फूटकर रोने लगे सपा नेता फिरोज खान, लोगों ने कहा- 50 रुपए काट लो ओवरएक्टिंग के

सपा नेता फिरोज खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ, लोगों ने उनकी भावनाओं की कद्र न करते हुए उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। लोग उनके इस दुख को बेहद खराब एक्टिंग बताते हुए इसे नौटंकी तक कह डाला।

बिहार की बाढ़ में पूर्व केंद्रीय मंत्री डूबते-डूबते बचे, जुगाड़ू नाव में फोटो शूट कराते हुआ हादसा, देखें Video

सांसद रामकृपाल यादव धनरूहा के चकियापर और रमनिबिहदा के बीच दरधा नदी पर टूटे तटबंध का दौरा करने निकले, लेकिन परिस्थियाँ ऐसी बनी कि वो वहाँ खुद डूबते-डूबते बचे।

आज के गोडसे गाँधी के हिन्दुस्तान को ख़त्म कर रहे, गोडसे के बेटों को हराओ: ओवैसी

इससे पहले विवादित बयान देते हुए उन्होंने कहा था, “मुझे यकीन है कि एक दिन मुझे कोई गोली भी मार देगा। मुझे यकीन है कि गोडसे की जो औलाद है वो मुझे ऐसा कर सकते हैं। हमारे मुल्क में अभी भी गोडसे की औलाद हैं।”

दिग्विजय सिंह की नजर में पाक PM इमरान खान ‘जी’ ‘शांति-दूत’, मोदी ‘नफरत-साम्प्रदायिकता’ फैलाने वाले

"मैं इस बात को मानता हूँ कि सांप्रदायिक्ता का भूत बोतल में जब तक बंद है तब तक बंद है। एक बार निकल गया तो इसको वापस बोतल में डालना आसान नहीं है।"

धार्मिक जलसे सा संसद, सिर शर्म से झुक गया: हीरोइनों को तवायफ बताने वाले सपा सांसद हसन

राष्ट्रीय जाँच एजंसी (NIA) के ख़िलाफ़ ग़लत सूचना और भय फैलाते हुए, उन्होंने कहा कि संसद में पारित नए बिल ने NIA को ऐसी शक्तियाँ दी हैं कि अब यह किसी को भी आतंकवादी कह सकते हैं और संदेह के आधार पर उसे जेल में डाल सकते हैं।

‘5 साल से अपना खून-पसीना कॉन्ग्रेस को दिया, ₹5 करोड़ में बेच दिया टिकट’

सूत्रों के अनुसार तंवर ने पार्टी नेतृत्व से 10 सीटें मॉंगी है। राज्य में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएँगे और 24 अक्टूबर को नतीजे आएँगे। 90 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा 78 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें