चंद्रबाबू नायडू 12 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। नायडू की कैबिनट में कुल 25 मंत्री बनाए जाएँगे, जिसमें से जनसेना से 4 और BJP से 2 विधायकों को मंत्री बनाया जा रहा है।
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर फर्नीचर कारोबारी से फोन पर रंगदारी माँगने के आरोप में मुफस्सिल थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही करीबी अमित यादव पर भी केस दर्ज हुआ है।
अमित शाह पहले की तरह ही गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री के तौर पर काम संभालेंगे, तो मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में भी नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्री बनाया गया है।
पीएम मोदी की सत्ता में तीसरी बार वापसी के बाद बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 385.68 अंक चढ़कर 77,079.04 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुँच गया।