Homeराजनीतिओडिशा के नए सीएम होंगे मोहन चरण माझी, राजनाथ सिंह ने किया नाम का...

ओडिशा के नए सीएम होंगे मोहन चरण माझी, राजनाथ सिंह ने किया नाम का ऐलान : राज्यपाल रघुबर दास ने सरकार बनाने के लिए किया आमंत्रित

ओडिशा के नए मुख्यमंत्री बने चार बार के विधायक मोहन माझी आदिवासी समुदाय से आते हैं और हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में क्योंझर सीट से चुने गए हैं। उन्होंने बीजेडी की मीना माझी को 11,577 वोटों के अंतर से हराया है।

ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के तौर पर मोहन चरण माझी के नाम पर सहमति बनी है। बीजेपी की नई सरकार के मुखिया मोहन चरण माझी के नाम का ऐलान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भुवनेश्वर में किया। ओडिशा की बीजेपी सरकार में 2 उप-मुख्यमंत्री भी होंगे। उप-मुख्यमंत्री के तौर पर पहली बार विधायक बनीं प्रवती परिदा और 6 बार के विधायक केवी सिंह देव के नाम पर मुहर लगाई गई है।

ये निर्णय भाजपा विधायक दल की बैठक में लिया गया, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए। माझी के चयन के लिए बैठक विधानसभा चुनाव परिणाम की घोषणा के एक सप्ताह बाद आयोजित की गई।

ओडिशा के नए मुख्यमंत्री बने चार बार के विधायक मोहन माझी आदिवासी समुदाय से आते हैं और हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में क्योंझर सीट से चुने गए हैं। उन्होंने बीजेडी की मीना माझी को 11,577 वोटों के अंतर से हराया है। एक मजबूत आदिवासी चेहरा माझी अपनी सार्वजनिक सेवा और संगठनात्मक कौशल के लिए जाने जाते हैं।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर घोषणा की, ‘यह घोषणा करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मोहन चरण माझी को सर्वसम्मति से ओडिशा बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है। वे एक युवा और गतिशील पार्टी कार्यकर्ता हैं जो ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के रूप में राज्य को प्रगति और समृद्धि के मार्ग पर आगे ले जाएँगे। उन्हें बहुत-बहुत बधाई। साथ ही, यह भी निर्णय लिया गया है कि नई राज्य सरकार का नेतृत्व करने के लिए दो उप-मुख्यमंत्री नामित किए जाएँगे। केवी सिंह देव और श्रीमती प्रवती परिदा उप-मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की सेवा करेंगे। उन्हें बधाई!’

राज्यपाल से की मुलाकात, सरकार बनाने के लिए आमंत्रित

इस बीच, ओडिशा के मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने के बाद मोहन चरण माझी और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ओडिशा के राजभवन गए और राज्यपाल रघुबर दास से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद राज्यपाल ने मोहन चरण माझी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है।

गौरतलब है कि ओडिशा में हुए विधानसभा चुनाव में बीजू जनता दल (बीजेडी) की हार हुई है, जिसके बाद नवीन पटनायक ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। नवीन पटनायक 24 साल से मुख्यमंत्री थे। बीजेपी ने 147 सदस्यीय विधानसभा में 78 सीट जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है, जबकि बीजेडी को 51 और कॉन्ग्रेस को महज 14 सीटों पर जीत मिली।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?

मुस्लिमों को रिझाने में 2017 में औंधे मुँह गिरे थे अखिलेश, आरक्षण का वादा किया लेकिन घोषणापत्र खाली रहा: 2027 के चुनावी रण में...

मुस्लिम आरक्षण पर अखिलेश बयानों से लेकर मुलायम सिंह यादव की मुस्लिम राजनीति अपने पुराने ढर्रे पर रही है। हालाँकि अब यूपी में वोटर्स अपनी प्रथमिकताएँ बदल रहे हैं।
- विज्ञापन -