अंतरराष्ट्रीय

कोरोना वायरस से अब तक 1360 मौतें, 20 लाख उइगर मुस्लिमों पर सफाए का खतरा

आशंका जताई गई है कि अगर एक बार वुहान क्षेत्र से निकल कर वायरस का प्रभाव शिनजियांग तक पहुँचा तो तबाही आ सकती है।

FATF द्वारा ब्लैकलिस्ट होने से बचने के Pak ने लिए हाफिज सईद पर की कार्रवाई: भारत ने जताई आशंका

मुंबई हमले के मास्टर माइंड और जमात उल दावा प्रमुख हाफिज सईद को पाकिस्तान की एक अदालत ने 5 साल की सज़ा सुनाई है। सजा सुनाने के साथ ही हाफिज सईद पर दोनों मामलों में 15-15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

तीसरी शादी कर रहा था रफीक, पहली पत्नी ने बनाया पीटकर ‘नवाब’, दूल्हे ने कहा- चौथी शादी करना अधिकार है

पहली पत्नी मदीहा और उसके परिवार ने दूल्हे रफीक की बेरहमी से कुटाई की और पीट पीटकर उसके कपड़े फाड़ दिए। यहाँ तक कि पुलिस ने भी तीसरी शादी कर रहे दूल्हे रफीक को हिरासत में लेने के बाद उसके साथ मारपीट की। रफीक ने पुलिस स्टेशन से भागने की कोशिश की और इसके बाद वह एक खड़ी बस के नीचे छिप गया।

मुंबई हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद को टेरर फंडिग केस में पाकिस्तानी अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा

26 नवंबर 2008 को भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में लश्कर के 10 आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें 166 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 300 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इस घटना के बाद अमेरिका ने हाफिज को ब्लैक लिस्ट तो किया ही साथ ही उस पर इनाम भी घोषित किया था।

रोहिंग्या समुदाय के 16 लोगों की मौत, 40 लापता: बंगाल की खाड़ी में खचा-खच भरी नाव डूबी

क्षमता से ज्यादा भरी हुई लकड़ी की नाव में रोहिंग्या समुदाय के लोग बांग्लादेश के तटवर्ती इलाके कॉक्स बाजार से मलेशिया की ओर जा रहे थे, तभी नाव बंगाल की खाड़ी में डूब गई। तटरक्षक बल, नौसेना के गोताखोरों और अन्य बचाव दल ने अभी तक 14 महिलाओं, एक बच्चे और एक आदमी के शव को बरामद किया।

‘अच्छी महिला बनो, जो कहते हैं करो’ – कैब के अंदर सईद और नजीरुल ने बारी-बारी से किया रेप

रात का समय और लड़की के फोन की बैटरी खत्म। मतलब घर जाने को कैब भी बुक नहीं कर सकती थी वो। तभी दो लोग आते हैं, खुद को कैब ड्राइवर बताते हैं। झाँसे में लेकर गाड़ी में बिठा कर घर छोड़ने की बात करते हैं। फिर बीच रास्ते में बारी-बारी से रेप करते हैं। विरोध करने पर कहते हैं - "अच्छी महिला बनो, जो कहते हैं करो।"

Pak में भी हो रहा दिल्ली चुनाव परिणाम का इंतजार, विदेश मंत्री कुरैशी ने कहा- BJP की होगी बड़ी हार

इस दौरान पाकिस्तान को अन्य देशों से समर्थन न मिल पाने का उनका दुःख भी झलका। उन्होंने कहा कि भारत का सभी देश समर्थन इसीलिए करते हैं क्योंकि वो बहुत बड़ा बाजार है और अन्य देशों को अपना बाजार खोने का डर है।

‘इस्लाम कबूल नहीं, डर कर किया था निकाह’ – नाबालिग हिन्दू लड़की के लिए कट्टरपंथियों ने माँगी मौत की सजा

नाबालिग हिन्दू लड़की महक कुमारी का पहले अपहरण किया जाता है, फिर जबरन बुलवाया जाता है कि उसने इस्लाम अपना लिया है, और निकाह कर दिया जाता है। जब वो कोर्ट को बताती है कि उसने डर के साये में ऐसा कहा था और वह हिंदू बनकर अपने माँ-पिता के पास जाना चाहती है तो उसके लिए मौत की सजा माँगी जाती है।

श्रीलंका के PM ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, CAA को बताया भारत का आंतरिक मुद्दा

राजपक्षे ने कहा कि भारतीय ख़ुफ़िया एजेंसियों ने हमले को लेकर पहले ही आगाह कर दिया था लेकिन श्रीलंका सरकार हमले को रोक नहीं पाई। भारत ने आरोपितों के नाम, पता, कांटेक्ट और हमले का समय और जगह को लेकर भी पक्की जानकारियाँ दी थीं।

पाकिस्तान में हिंदुओं को 70 साल बाद सौंपा गया 200 साल पुराना मंदिर, उपायुक्त ने माँगी माफी

उपायुक्त ने हिंदू समुदाय से इस बात के लिए माफी भी माँगी कि बीते 70 साल में उन्हें यह मंदिर नहीं सौंपा गया। उन्होंने कहा कि मंदिर को इसके वास्तविक रूप में बहाल किया जाएगा। मरम्मत और साज-सज्जा के बाद हिंदू मंदिर में पूजा अर्चना कर सकेंगे।

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें