कल तक डासना मंदिर में दावेदारी ठोककर जुमे की नमाज़ के बाद प्रवेश की धमकी देने वाले बसपा विधायक असलम चौधरी भी आज अपने बयान से पलटते नजर आ रहे हैं। उन्होंने यूपी पुलिस की डर से तगड़ा यू-टर्न लिया है।
महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) के एक अधिकारी ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें व्यवसायी मनसुख हिरेन के सिर और गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं, जिनका शव 5 मार्च को ठाणे जिले के रेटिबंदर नाले के पास मिला था।