रिपोर्ट

वित्तीय अनियमितताओं में फँसा NDTV कंगाल होने के कगार पर, संपत्ति से 89 करोड़ ज्यादा कर्ज़

एनडीटीवी का वित्तीय परफॉरमेंस लगातार गिर रहा है और ये निवेशकों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। ईडी और इनकम टैक्स की कार्रवाइयों के कारण कम्पनी की साख पहले से ही गिरी हुई है। अब ऑडिटर्स रिव्यू में नए खुलासे हुए हैं।

ओवैसी ही बाबर है, अयोध्या पर देश में तनाव पैदा करना चाहता है मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड: यासिर जिलानी

"मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के लोग देश में उन्माद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। वे उन मुस्लिम भाइयों को उकसाने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्होंने अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शांति और भाईचारे का परिचय दिया है।"

दिल्ली पहुँच पवार का यू टर्न: हमारे खिलाफ लड़ी शिवसेना, उसके साथ सरकार कैसे बना लें

“बीजेपी-शिवसेना ने हमारे खिलाफ चुनाव लड़ा था, तो फिर कॉन्ग्रेस, एनसीपी और शिवसेना का गठबंधन कैसे हो सकता है। शिवसेना और भाजपा अलग हैं। हम और कॉन्ग्रेस अलग हैं, उनको उनका रास्ता तय करना है।”

सावरकर के बाद उद्धव ठाकरे ने रामलला से भी तोड़ा नाता, अब नहीं जाएँगे अयोध्या

राम जन्मभूमि पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद उद्धव ने 24 नवंबर को अयोध्या जाने का ऐलान किया था। पिछले साल उन्होंने राम मंदिर के लिए 'चलो अयोध्या' आंदोलन की शुरुआत की थी। नारा दिया था- पहले मंदिर फिर सरकार।

शादी समारोह में कॉन्ग्रेस MLA तनवीर सैत पर फरहान ने किया चाकू से हमला

हमले में कॉन्ग्रेस विधायक बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। चोट गहरी होने के कारण उनकी हालत गंभीर है। हमले की वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है।

बाबरी मस्जिद पर मुस्लिम दो फाड़, सुन्नी वक्फ बोर्ड दाखिल नहीं करेगा पुनर्विचार याचिका

सुन्नी वक्फ बोर्ड ने कहा है कि वह अपने पुराने स्टैंड पर अब भी कायम है। एआईएमपीएलबी ने भी पहले कहा था कि उसे सुप्रीम कोर्ट का फैसला मंजूर होगा। मस्जिद के लिए जमीन लेने के संबंध में बोर्ड 26 नवंबर को फैसला करेगा।

एलन सुहैब और तहा फैज़ल पर पुलिस ने UAPA कैसे लगाया: केरल के CM पर टूट पड़े वामपंथी नेता

पार्टी के दो युवा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर बरसे पोलित ब्यूरो के तीन सदस्य। उनका गुस्सा इस बात को लेकर था कि ऐसा उस राज्य में हुआ जहॉं पार्टी की सरकार है। जनवरी में पार्टी की सेंट्रल कमेटी की बैठक में भी इस पर चर्चा होगी।

सुब्रह्मण्यम स्वामी और कॉन्ग्रेस नेता सलमान निजामी ने पूछा- सिमी से जुड़ा कासिम मुस्लिमों का नुमाइंदा क्यों?

सिमी का अध्यक्ष रह चुका उमर खालिद का अब्बा कासिम लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुका है। राम जन्मभूमि पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की जानकारी देने के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी वह मौजूद था।

महाराष्ट्र: शिवसेना को समर्थन से क्यों डर रहीं सोनिया गाँधी, क्या पवार से मुलाकात के बाद खोलेंगी पत्ते?

शिवसेना हिन्दुत्व के एजेंडे से पीछे हटने को तैयार है फिर भी सोनिया दुविधा में हैं। शिवसेना को समर्थन पर कॉन्ग्रेस के भीतर भी मतभेद है। ऐसे में एनसीपी सुप्रीमो के साथ उनकी आज की बैठक निर्णायक साबित हो सकती है।

निकाह के बाद बीवी को तलाक दे इब्राहिम बना आर्यन, अंजलि से की शादी: बिलासपुर हाई कोर्ट ने दिया फैसला

इब्राहिम पहले शादीशुदा था। अंजलि से प्रेम के दौरान उसने अपनी पत्नी को तलाक दिया। फिर हिंदू धर्म अपना कर अपना नाम आर्यन रख लिया। फिर आर्य समाज मंदिर में जाकर अंजलि से विवाह किया। लेकिन लड़की के घर वालों ने लव जिहाद का आरोप लगाया और...

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें