Homeराजनीतिनचनिया, रंगा-बिल्ला के आगे मुजरा करने वाली... स्मृति ईरानी पर कॉन्ग्रेस समर्थक का आपत्तिजनक...

नचनिया, रंगा-बिल्ला के आगे मुजरा करने वाली… स्मृति ईरानी पर कॉन्ग्रेस समर्थक का आपत्तिजनक कमेंट

जेल में बंद चिदंबरम के वकील कपिल सिब्बल ने हाल ही में ‘रंगा-बिल्ला’ का जिक्र अदालत में किया था। इसके बाद से कुछ कॉन्ग्रेस समर्थक प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की तुलना उन दुर्दांत अपराधियों से कर रहे हैं, जिन्होंने दो बच्चों की हत्या की और शायद उससे पहले उनका बलात्कार भी किया।

हैदराबाद में डॉ. प्रीति रेड्डी (बदला हुआ नाम) के साथ हुए जघन्य बलात्कार और हत्या से देश भर में आक्रोश का माहौल है। लोग सड़क से सोशल मीडिया तक आरोपितों को कठोर सजा देने की माँग कर रहे हैं। इन सबके बीच एक शख्स ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर आपत्तिजनक कमेंट कर दिया।

जीजी उपाध्याय नाम के ट्विटर यूजर ने स्मृति ईरानी के ऊपर अभद्र कमेंट करते हुए उन्हें महिलाओं से नफरत करने वाली करार दिया है। दरअसल, स्मृति ईरानी ने सोमवार (2 दिसंबर, 2019) की सुबह बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी। स्मृति ईरानी के इस ट्वीट पर जीजी उपाध्याय ने आपत्तिजनक कमेंट किया। उसने कमेंट करते हुए लिखा, “अबे नचनिया रंगा-बिल्ला के आगे मुजरा करने वाली। …रेड्डी के लिए सांत्वना के 2 शब्द भी बोल दे।”


जीजी उपाध्याय द्वारा स्मृति ईरानी पर किया गया कमेंट

उल्लेखनीय है कि रंगा और बिल्ला 1978 में नई दिल्ली में दो बच्चों गीता और संजय चोपड़ा की हत्या कर दी थी। गीता की हत्या करने से पहले उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया था। हालाँकि फोरेंसिक सबूतों से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के वकील और कॉन्ग्रेस नेता कपिल सिब्बल द्वारा हाईकोर्ट द्वारा चिदंबरम की जमानत खारिज किए जाने के बाद बहस के दौरान भी इन दोनों की चर्चा हुई थी।

इसके बाद से कई कॉन्ग्रेस समर्थकों ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को ‘रंगा और बिल्ला’ कहना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की तुलना उन दुर्दांत अपराधियों से कर रहे हैं, जिन्होंने दो बच्चों की हत्या की और शायद उससे पहले उनका बलात्कार भी किया।

स्मृति ईरानी द्वारा जीजी उपाध्याय के ट्वीट का दिया गया जवाब

बता दें कि उपाध्याय ने अपने ट्विटर बॉयो में खुद को ‘कट्टर कॉन्ग्रेसी’ बताया है। इसको लेकर भी बहुत से यूजर्स ने कमेंट किया और कॉन्ग्रेस पार्टी की आलोचना की। स्मृति ईरानी ने उसके ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, “देश भर की महिलाओं को इस तरह के शब्दों का सामना रोज करना पड़ता है। मुझे तो अब आदत पड़ गई है। सवाल ये है कि इस समस्या से निपटा कैसे जाए।” इसके बाद उपाध्याय ने बिना माफी माँगे अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत के लिए सिर्फ सस्ता विदेशी सामान नहीं, इससे कहीं बड़ी जीत है UK के साथ FTA: समझिए- आम भारतीय का फायदा

भारत-UK व्यापार समझौता लागू होने के बाद स्कॉच पर शुल्क आधा हो गया। जानिए कौन-से ब्रिटिश उत्पाद सस्ते होंगे और भारत को क्या फायदा मिलेगा।

अंकित शर्मा की हत्या में ताहिर हुसैन समेत 6 दोषी करार: पढ़ें- दिल्ली के हिंदू-विरोधी दंगों का वह खूनी सच, जिसे बाकी मीडिया ने...

दिल्ली दंगों की हमारी इस खास रिपोर्ट में ताहिर हुसैन की भयानक साजिश, हिंदुओं पर हुए अत्याचार और एकतरफा मीडिया नैरेटिव का सच उजागर किया गया है।
- विज्ञापन -