Homeफ़ैक्ट चेकसोशल मीडिया फ़ैक्ट चेकCoca-Cola ने लॉन्च किए 'किसान एकता' लिखे बोतल: सोशल मीडिया पर वायरल दावे का...

Coca-Cola ने लॉन्च किए ‘किसान एकता’ लिखे बोतल: सोशल मीडिया पर वायरल दावे का फैक्टचेक

सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को जम कर शेयर किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि कैसे एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी भारत में चल रहे 'किसान आंदोलन' का समर्थन कर रही है। ये वही लोग हैं, जिन्होंने रिलायंस जियो के बॉयकॉट के पोस्ट्स भी डाल रखे हैं।

दिल्ली में चल रहे ‘किसान आंदोलन’ के महिमामंडन और अराजकता को सही ठहराने के लिए तरह-तरह के दावे शेयर किए जा रहे हैं। स्वदेशी कंपनियों को बदनाम किया जा रहा है और विदेशी कंपनियों को देवता बताया जा रहा है। इसी तरह अब एक वायरल दावे में कहा जा रहा है कि ‘कोका कोला’ (Coca-Cola) ने ‘किसान एकता’ और ‘सपोर्ट फार्मर्स’ लिखे हुए कोल्डड्रिंक के कई बोतल बाजार में उतारे हैं। कहा जा रहा है कि उसने ‘किसान आंदोलन’ के समर्थन में ऐसा किया है।

सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को जम कर शेयर किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि कैसे एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी भारत में चल रहे ‘किसान आंदोलन’ का समर्थन कर रही है। ये वही लोग हैं, जिन्होंने रिलायंस जियो के बॉयकॉट के पोस्ट्स भी डाल रखे हैं। जहाँ जियो का बहिष्कार किया जा रहा है, वहीं ‘कोका कोला’ का प्रचार किया जा रहा है। ऐसे कई बोतलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की गईं।

फेसबुक पर भी वायरल हुआ दावा

अब हम आपको बताते हैं कि इस वायरल दावे की सच्चाई क्या है। दरअसल, ‘कोका कोला’ ने ऐसी कोई बोतल लॉन्च ही नहीं की है, जिस पर ये चीजें लिखी हुई हों। कंपनी ने भारत में चल रहे ‘किसान आंदोलन’ को लेकर भी कोई बयान नहीं दिया है, समर्थन करना तो दूर की बात है। 2018 में कंपनी ने ‘शेयर्ड कोक’ बोतलें लॉन्च की थीं, जिसके तहत बोतल पर ‘पिता’, ‘भाई’, ‘दादी’ इत्यादि लिखे होते हैं।

‘किसान आंदोलन’ में खालिस्तानी ताकतों के घुसने की बात खुद केंद्र सरकार भी स्वीकार कर रही है। राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) ने ‘लोक भलाई इंसाफ वेलफेयर सोसाइटी (LBWS)’ के बलदेव सिंह सिरसा को समन भेजा है। ऐसे करीब दो दर्जन खालिस्तानी लिंक वाले नेताओं को समन भेजा गया है। संगठन ‘सिख फिर जस्टिस’ (SFJ) ‘किसान आंदोलन’ की आग में घी डालने का काम कर रहा है और वित्तीय मदद का ऐलान भी करता रहा है। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भगवान राम का अपमान, आजादी के नारे और तिरंगे से बदसलूकी: कॉकरोचों को ये तक नहीं पता कि वे क्यों आए हैं, पढ़ें- CJP...

कॉकरोचों के प्रदर्शन में छात्रों के मुद्दे नहीं बल्कि आजादी के नारे, डफली गैंग, तिरंगे से बदसलूकी और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान दिखा। पढ़ें रिपोर्ट।

तमिलनाडु में द्रविड़ राजनीति के ‘घृणा मॉडल’ को अन्नामलाई की चुनौती, पेरियार नहीं, कलाम हैं आदर्श: समझें- ‘We The Change’ से राष्ट्रवाद का शंखनाद...

अन्नामलाई ने कहा कि तमिल संस्कृति-भाषा पर गर्व और भारत माता के प्रति समर्पित रहना एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
- विज्ञापन -