Homeविविध विषयमनोरंजनवीरू देवगन का निधन: वो शख्स जिसने बदल दी थी बॉलीवुड में एक्शन और...

वीरू देवगन का निधन: वो शख्स जिसने बदल दी थी बॉलीवुड में एक्शन और स्टंट की परिभाषा

वीरू देवगन ने अपने बेटे अजय देवगन की फ़िल्म 'हिंदुस्तान की कसम' का निर्देशन भी किया था। राम तेरी गंगा मैली, सत्यम शिवम् सुंदरम, मिस्टर नटवरलाल, दिलवाले, मिस्टर इंडिया और इंक़लाब जैसी फिल्मों में...

बॉलीवुड फ़िल्मों में एक्शन और स्टंट की परिभाषा बदल कर रख देने वाले वीरू देवगन नहीं रहे। वीरू देवगन को बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टंट और एक्शन निर्देशकों में से एक माना जाता है। क़रीब 150 फिल्मों को अपने एक्शन और स्टंट निर्देशन से सँवारने वाले वीरू देवगन का निधन आज सोमवार (मई 27, 2019) की सुबह को हुआ।प्रसिद्ध फ़िल्म समीक्षक तरन आदर्श ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी। वीरू देवगन बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन के पिता थे।

वीरू देवगन ने अपने बेटे अजय देवगन की फ़िल्म ‘हिंदुस्तान की कसम’ का निर्देशन भी किया था। ढलती उम्र और स्वास्थ्य कारणों से आजकल वह सार्वजनिक मंचों पर कम ही दिखते थे। एक अवॉर्ड समारोह में वह अपनी बहु और लोकप्रिय अभिनेत्री काजोल के साथ दिखे थे। राम तेरी गंगा मैली, सत्यम शिवम् सुंदरम, मिस्टर नटवरलाल, दिलवाले, मिस्टर इंडिया और इंक़लाब जैसी फिल्मों के स्टंट और एक्शन दृश्य डिज़ाइन कर चुके वीरू देवगन के निधन के बाद कई फ़िल्मी हस्तियों ने शोक प्रकट किया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

वामपंथियों से कांग्रेस का पुराना ‘लप्रेक’: अपनों को किनारे कर लेफ्ट के पीछे भागने की आदत क्यों नहीं छूटती?

NSUI को छोड़कर AISA के चेहरों को मंच देना कोई इत्तेफ़ाक नहीं है। सरदार पटेल से लेकर हिमंत बिस्वा सरमा तक... कांग्रेस ने हमेशा अपने मजबूत नेताओं को किनारे कर वामपंथियों को गले क्यों लगाया?

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।
- विज्ञापन -