Homeविविध विषयमनोरंजनकाजोल ने DDLJ के 26 साल पूरे होने पर मनाया जश्न: भड़के SRK के...

काजोल ने DDLJ के 26 साल पूरे होने पर मनाया जश्न: भड़के SRK के फैंस, कहा- ‘शाहरुख खान की ​सो कॉल्ड फ्रेंड कुछ तो शर्म करो’

''शाहरुख खान की ​सो कॉल्ड फ्रेंड कुछ तो शर्म करो। यहाँ दोस्त के बेटे के साथ नाइंसाफी हो रही है। उसके लिए एक ट्वीट नहीं कर सकती और तुम्हें DDLJ सेलिब्रेट करना है। सच में ये बॉलीवुड वाले बहुत ही ज्यादा बुरे होते हैं सब के सब।''

बॉलीवुड फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएँगे’ के आज 26 साल पूरे होने पर एक्ट्रेस काजोल ने सोशल मीडिया एक वीडियो शेयर किया है। काजोल ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर इस मौके का जश्न मनाते हुए लिखा, “सिमरन ने 26 साल पहले ट्रेन पकड़ी थी और हम आज भी आपके इस प्यार का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। DDLJ के 26 साल पूरे हुए।” काजोल इस पोस्ट को लेकर नेटिजन्स के निशाने पर आ गई हैं।

उनका कहना है कि एक्ट्रेस को इस समय अपने बेस्टफ्रेंड शाहरुख खान का सपोर्ट करना चाहिए। वह भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में थे, लेकिन इन दिनों ड्रग्स मामले में गिरफ्तार अपने बेटे आर्यन खान को लेकर बेहद परेशान हैं। आज वह जिस मुश्किल घड़ी से गुजर रहे हैं, इस बात का तो उन्हें कम से कम ख्याल रखना चाहिए था। वहीं एक और यूजर ने लिखा, “आर्यन खान को बेल नहीं मिल रही है, उसके पास से कुछ नहीं मिला है, पता है कि नहीं? शर्म है? दोस्ती है?”

लिंकू नाम की यूजर ने लिखा, ”शाहरुख खान की ​सो कॉल्ड फ्रेंड कुछ तो शर्म करो। यहाँ दोस्त के बेटे के साथ नाइंसाफी हो रही है। उसके लिए एक ट्वीट नहीं कर सकती और तुम्हें DDLJ सेलिब्रेट करना है। सच में ये बॉलीवुड वाले बहुत ही ज्यादा बुरे होते हैं सब के सब।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, ”थोड़ी सी भी शर्म है। ऐसा दिखता है कि तुम फेक फ्रेंड हो। शाहरुख ने आपको 90 के दशक की सबसे बड़ी एक्ट्रेस में से एक बना दिया और इस मुश्किल घड़ी में भी आप उनके साथ नहीं हैं। तुम्हे शर्म आनी चाहिए।”

बता दें कि आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनने वाली ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएँगे’ फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई थी। इसमें शाहरुख खान और काजोल के अलावा फरीदा जलाल, अमरीश पुरी, अनुपम खेर और मंदिरा बेदी ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

तारातला में गिरे गोदाम ने खोली TMC के भ्रष्टाचार की पोल, CM बोले- तृणमूल के पापों का फल: जानें- कैसे कोलकाता में बने 3000...

यह दर्दनाक हादसा कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि पूर्व TMC सरकार के कार्यकाल में फले-फूले 'सिंडिकेट राज' और भ्रष्टाचार का सीधा नतीजा है।

फिर याद आया आपातकाल… 51 साल बाद भी नहीं बदली कॉन्ग्रेस की मानसिकता, हिमाचल में गड़बड़ी पर सवाल पूछे तो ब्लॉक करा दी News4Himalayan...

‘गोदी मीडिया’ बोलने वाली कॉन्ग्रेस अब सवाल पूछने पर मीडिया को कर रही बैन। हिमाचल में News4Himalayan पर कार्रवाई से उठे सवाल।
- विज्ञापन -