Homeविविध विषयमनोरंजनलॉकडाउन में दूरदर्शन पर लौटेगा रामायण और महाभारत का वो दौर!

लॉकडाउन में दूरदर्शन पर लौटेगा रामायण और महाभारत का वो दौर!

प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने कहा कि लोगों की माँग को देखते हुए डीडी नेशनल पर इन धारावाहिकों के प्रसारण के लिए इनके राइट होल्डरों से बात की जा रही है।

80 और 90 के दशक में जीने वाले लोग जानते हैं रामायण और महाभारत का वो दौर! जब टीवी पर इनका प्रसारण शुरू होते ही सड़के खाली हो जाती थीं और लोग धर्म-मजहब से ऊपर उठकर इसे एक साथ बैठकर देखा करते थे। आज उस दौर की बातें एक बीता कल है। सब अपनी जिंदगी में व्यस्त हैं। मगर, कोरोना वायरस के कारण हुए 21 दिनों के लॉकडाउन से लोगों की जिंदगी में ठहराव आया है। ऐसे में इस बीच माँग उठी है कि दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत को फिर से प्रसारित किया जाए। अब इन्हीं माँगों को देखते हुए इस पर विचार होना शुरू हो गया है।

खबर है कि रामायण और महाभारत को फिर से रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। इस बात की पुष्टि भी हो गई है। दरअसल, बीते काफी दिनों से सोशल मीडिया पर लोग रामानंद सागर द्वारा बनाई गए रामायण और बीआर चोपड़ा के महाभारत को दोबारा टीवी पर प्रसारित करने की माँग कर रहे थे।

इसे देखते हुए बुधवार को प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने कहा कि लोगों की माँग को देखते हुए डीडी नेशनल पर इन धारावाहिकों के प्रसारण के लिए इनके राइट होल्डरों से बात की जा रही है। उन्होंने ट्वीट के जरिए इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने ये भी बताया कि अगर ऐसा होता है तो इनका प्रसारण दिन के अंत तक किया जाएगा।

बता दें कि एक दौर में रामायण और महाभारत को लेकर लोगों में ऐसा क्रेज था कि इनमें लीड किरदार निभाने वाले एक्टर्स को देखकर लोग अगरबत्ती जलाने लगते थे, उन्हें प्रणाम करने लगते थे। 78 एपिसोड वाले रामायण का जब प्रसारण टीवी पर शुरू होता था तब लोग काम-काज छोड़कर टीवी के सामने बैठ जाते थे। अगर ये शोज दोबारा प्रसारित हुए तो लोगों को वो पुराने दिन जरूर याद आ जाएँगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

पटरियों पर अब हाइड्रोजन की ताकत, पहली फ्यूल सेल ट्रेन का जिंद-सोनीपत ट्रैक पर हाई स्पीड ट्रायल सफल: जानिए कैसे बदलेगा भारतीय रेलवे का...

जिंद-सोनीपत रेलखंड पर भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सफल ट्रायल पूरा हुआ। जल्द यात्री सेवा शुरू होगी, जिससे स्वच्छ परिवहन को नई दिशा मिलेगी।

बलिदानियों के सम्मान को भी कॉन्ग्रेस ने बनाया प्रोपेगेंडा, मोदी सरकार को घेरने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फैलाया झूठ: जानें- क्या है ‘एक...

जिन बलिदानियों के नाम सरकार द्वारा छुपाने का दावा कॉन्ग्रेसी नेता पवन खेड़ा कर रहे हैं, वे नाम पहले से ही देश के सामने आ चुके थे।
- विज्ञापन -