Homeविविध विषयमनोरंजनकंगना ने किया योगी सरकार के सबसे बड़ी फिल्म सिटी बनाने के ऐलान का...

कंगना ने किया योगी सरकार के सबसे बड़ी फिल्म सिटी बनाने के ऐलान का समर्थन, कहा- फिल्म इंडस्ट्री में कई और बड़े सुधारों की ज़रूरत

“मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से किए गए इस ऐलान की प्रशंसा करती हूँ। हमें फिल्म इंडस्ट्री में कई बड़े सुधारों की ज़रूरत है और उसके पहले हमें एक बड़ी फिल्म इंडस्ट्री की ज़रूरत है, जिसे भारतीय फिल्म उद्योग कहा जाए। फ़िलहाल हम कई आधार पर हिस्सों में बँटे हुए हैं नतीजतन इसका लाभ हॉलीवुड को मिलता है। इंडस्ट्री एक है पर फिल्म सिटी कई हो सकती है।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार (18 सितंबर 2020) को प्रदेश में देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी बनाने का ऐलान किया था। इस ऐलान पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री के इस निर्णय पर ख़ुशी जाहिर की। इसके अलावा कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हमें इस तरह के कई बदलावों की आवश्यकता है। 

कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, “मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से किए गए इस ऐलान की प्रशंसा करती हूँ। हमें फिल्म इंडस्ट्री में कई बड़े सुधारों की ज़रूरत है और उसके पहले हमें एक बड़ी फिल्म इंडस्ट्री की ज़रूरत है, जिसे भारतीय फिल्म उद्योग कहा जाए। फ़िलहाल हम कई आधार पर हिस्सों में बँटे हुए हैं नतीजतन इसका लाभ हॉलीवुड को मिलता है। इंडस्ट्री एक है पर फिल्म सिटी कई हो सकती है।” 

इसके बाद कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, “लोगों के बीच ऐसी धारणा बन चुकी है कि हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री भारत की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री है जबकि ऐसा नहीं है। तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री अब देश की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री बन चुकी है। तेलुगू फिल्म पूरे देश में कई अन्य भाषाओं में रिलीज़ होती हैं। हैदराबाद के रामोजीराव फिल्म सिटी में बहुत सी फिल्मों की शूटिंग होती है। क्षेत्रीय भाषा सिनेमा की ऐसी बहुत सी फिल्म होती हैं जिन्हें पूरे भारत में रिलीज़ नहीं किया जाता है। वहीं हॉलीवुड की डब की गई फिल्मों को मुख्यधारा में रिलीज़ किया जाता है। यह हमारे लिए बहुत अच्छे संकेत नहीं हैं। इसका बड़ा कारण है भारतीय सिनेमा और थियेटर में हिन्दी फिल्मों का एकाधिकार। इसके अलावा मीडिया में भी हॉलीवुड फिल्मों को बढ़ा चढ़ा कर दिखाया जाता है।”    

कंगना ने बॉलीवुड क्षेत्र में बुनियादी स्तर पर सुधार लेकर आने के लिए कई सुझाव भी दिए। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, “हमें अपनी बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई प्रकार के आतंकवादियों से बचाना है, जिसमें भाई भतीजावाद, ड्रग माफ़िया का आतंक, सेक्सिज़म का आतंक, धार्मिक और क्षेत्रीय आतंक, विदेशी फिल्मों का आतंक, पायरेसी का आतंक, मजदूरों के शोषण का आतंक, हुनर के शोषण का आतंक प्रमुख हैं।”

दरअसल, बीते दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी बनाने की घोषणा की थी। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा था कि देश को एक अच्छी फिल्म सिटी की आवश्यकता है और उत्तर प्रदेश यह जिम्मा उठाने को तैयार है। फिल्म सीट के लिए ज़मीन नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस वे में चिन्हित की जाएगी। अंत में उन्होंने कहा हम जल्द ही इस दिशा में कार्रवाई शुरू करेंगे।   

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राष्ट्रीय हितों की अनदेखी, मुस्लिम तुष्टिकरण पर जोर: गाँधी परिवार की चाहत- इजरायल को छोड़ फिलिस्तीन का समर्थन करे मोदी सरकार, अखबारी लेख में...

भाजपा का आरोप है कि कॉन्ग्रेस विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी वोट-बैंक की राजनीति कर भारत की वैश्विक छवि कमजोर करती है।

जब भगवान पड़ते हैं बीमार… पुरी की जगन्नाथ परंपरा में 15 दिनों तक बंद हो जाते हैं मंदिर के द्वार: जानें भक्त-भगवान के इस...

पुरी में देव स्नान पूर्णिमा के बाद भगवान जगन्नाथ के बीमार होने, अनसर गृह में विश्राम, गुप्त सेवा और रथयात्रा से जुड़ी अनोखी सनातन परंपरा।
- विज्ञापन -