Homeविविध विषयमनोरंजन'जिस मोबाइल से वीडियो बनाया वह खो गया': करण जौहर ने 'ड्रग्स पार्टी' पर...

‘जिस मोबाइल से वीडियो बनाया वह खो गया’: करण जौहर ने ‘ड्रग्स पार्टी’ पर NCB को दिया जवाब

“मीडिया को दिए अपने इंटरव्यू में उन्होंने पार्टी के बारे में बात की थी। हालाँकि, मामले में हस्तक्षेप करने और पूछताछ शुरू करने से पहले हमें इसके साथ जुड़े कुछ कानूनी पहलुओं पर स्पष्टता की आवश्यकता है।"

बॉलिवुड के निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से बॉलीवुड ड्रग रैकेट की जाँच के सिलसिले में मिले नोटिस का जवाब दिया है। NCB के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने बताया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को उन्होंने अपने मोबाइल फ़ोन से शूट किया था। बता दें आरोप है कि इस पार्टी में शामिल हस्तियों ने ड्रग्स का इस्तेमाल किया गया था।

इसके अलावा करण जौहर ने कहा कि अब वे (NCB) मोबाइल फ़ोन को एक्सेस नहीं कर सकते क्योंकि वीडियो को शूट करने के लिए जिस मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था वह उनसे खो गया है। वहीं फिल्ममेकर ने एनसीबी को एक पेनड्राइव सौंपा है, जिसमें पार्टी की वीडियो मौजूद है। जोकि सोशल मीडिया से डाउनलोड किया गया है। साथ ही करण जौहर ने पार्टी में ड्रग्स के इस्तेमाल के आरोपों का खंडन भी किया है।

TOI के अनुसार, NCB अब आगे की कार्रवाई पर फैसला लेने से पहले कानूनी राय लेगी। एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया, “मीडिया को दिए अपने इंटरव्यू में उन्होंने पार्टी के बारे में बात की थी। हालाँकि, मामले में हस्तक्षेप करने और पूछताछ शुरू करने से पहले हमें इसके साथ जुड़े कुछ कानूनी पहलुओं पर स्पष्टता की आवश्यकता है।”

गौरतलब है कि एनसीबी की ओर से वायरल वीडियो को लेकर करण जौहर को एनडीपीएस ऐक्ट की धारा 67(B) के तहत 17 दिसंबर को नोटिस जारी किया गया था। इस नोटिस के तहत करण जौहर को व्यक्तिगत तौर पर पेश होने से छूट दी गई थी। हालाँकि जिस व्यक्ति को नोटिस जारी किया गया था, उसकी ओर से सहयोग किया जाना जरूरी है। इसलिए जौहर की तरफ से उनका कोई प्रतिनिधि एन्टी ड्रग एजेंसी के सवालों का जवाब दे सकता है। बता दें कि ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से एनसीबी बॉलिवुड में ड्रग्स के नेक्सस की जाँच में जुटी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -