Homeविविध विषयमनोरंजन'टैलेंट का कोई धर्म नहीं होता': इमरान हाशमी संग किसिंग सीन पर पाकिस्तानी अभिनेत्री...

‘टैलेंट का कोई धर्म नहीं होता’: इमरान हाशमी संग किसिंग सीन पर पाकिस्तानी अभिनेत्री हुमैमा खान, बोली- फैसला ले लिया तो ले लिया

हुमैमा ने कहा, 'मैं हमेशा से एक बिंदास लड़की रही हूँ। मैं सब कुछ अपने दम पर करती आई हूँ। 14 साल की उम्र से ही मैंने काम शुरू कर दिया था। मुझे अपने परिवार सँभालना था। इस सीन को करने का मैंने एक बार फैसला ले लिया तो दोबारा उस पर विचार नहीं किया।"

भारतीय अभिनेता इमरान हाशमी के साथ एक किसिंग सीन के बाद सोशल मीडिया में आ रहे रिएक्शन पर पाकिस्तानी अभिनेत्री हुमैमा मलिक ने जवाब दिया है। हुमैमा ने कहा है, “मेरी पहली फिल्म का नाम ‘बोल’ था। उस फिल्म में मेरा रोल ऐसी महिला का था, जो अपना घूँघट भी नीचे नहीं कर सकती थी। इसके बाद अगली फिल्म में मुझे अपने सहयोगी अभिनेता के साथ किसिंग सीन करना पड़ा। इसके लिए मैंने खुद को काफी मजबूत किया था। मेरा मानना है कि टैलेंट का कोई धर्म नहीं होता। वह बस एक रोल था।”

अपने बयान में हुमैमा ने आगे कहा, ‘मैं हमेशा से एक बिंदास लड़की रही हूँ। मैं सब कुछ अपने दम पर करती आई हूँ। 14 साल की उम्र से ही मैंने काम शुरू कर दिया था। मुझे अपने परिवार सँभालना था। इस सीन को करने का मैंने एक बार फैसला ले लिया तो दोबारा उस पर विचार नहीं किया।”

34 वर्षीया पाकिस्तानी अदाकारा हुमैमा ने आगे बताया, “जब मैंने एक बार डांसर का रोल किया था, तब मेरे खिलाफ लोगों में बहुत गुस्सा था। मैंने इस रोल के लिए काफी तैयारी की थी। यह पाकिस्तान की संस्कृति के खिलाफ है। इस रोल को करने से पहले फिल्म के डायरेक्टर मुझे कई बारों में ले गए थे। वहाँ मैंने बार डांसरों के हाव-भाव देखे। यह एक बेहद कठिन काम है। मेरे मन में उन डांसरों के लिए भी काफी सम्मान है।”

गौरतलब है कि साल 2014 में इमरान हाशमी के साथ हुमैमा मलिक ने फिल्म ‘राजा नटवरलाल’ में काम किया था। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा परेश रावल, दीपक तिजोरी और प्राची शाह जैसे कलाकार थे। उस समय फिल्म के एक किसिंग सीन पर कुछ लोगों ने एतराज जताया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

रेनबो वॉरियर्स से कॉकरोच तक: गोवा में धारा 39A का असली रंग और वैचारिक जड़ें

रेनबो वॉरियर्स की 2014 में गोवा में एंट्री हुई। उसके संस्थापक ने खुद माना कि अमेरिकी मूलनिवासी विचारधारा पर ये संस्था आधारित है।

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।
- विज्ञापन -