Homeविविध विषयमनोरंजन'न ठीक से खा-पी रहे हैं, न सो रहे हैं': करीबी ने बताया- बेटे...

‘न ठीक से खा-पी रहे हैं, न सो रहे हैं’: करीबी ने बताया- बेटे आर्यन की गिरफ़्तारी से टूट गए हैं शाहरुख खान, शूट भी रोके

कोईमोई की रिपोर्ट में शाहरुख खान के साथ काम कर चुके एक फिल्ममेकर के हवाले से कहा गया, "क्या किंग खान? आखिर में वो बस एक टूटे हुए असहाय पिता हैं।"

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा ड्रग्स मामले में आर्यन खान को गिरफ्तार किए जाने के बाद बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की हालात का खुलासा उनके करीबियों ने किया है। आर्यन के गिरफ्तार होने से शाहरुख खान बेहद परेशान हैं और वह ना तो ठीक से खा रहे हैं और सो पा रहे हैं। उन्होंने अजय देवगन के साथ होने वाली ऐड की शूटिंग भी रोक दी है।

कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान के एक करीबी मित्र ने बताया कि बाहर से वह शांत हैं, लेकिन अपने दुख और गुस्से को जाहिर नहीं कर पाने के कारण वे अंदर ही अंदर घुट रहे हैं। उसने बताया, “ना ही वो ढंग से खा रहे हैं और ना ही सो रहे हैं। वैसे भी वो कुछ ही घंटे सोते हैं, लेकिन अब वो भी खत्म हो गया।”

कोईमोई की रिपोर्ट में शाहरुख खान के साथ काम कर चुके एक फिल्ममेकर के हवाले से कहा गया, “क्या किंग खान? आखिर में वो बस एक टूटे हुए असहाय पिता हैं।” दरअसल, गिरफ्तारी के बाद वह अपने बेटे से केवल 2 मिनट ही बात कर सके हैं। वो भी एनसीबी से उन्हें विशेष अनुमति लेनी पड़ी थी।

इस मामले में धूपाश्वनी नाम के एक ट्विटर यूजर ने सवाल किया था कि बीते 30 वर्षों में शाहरुख खान के साथ काम कर चुके कितने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स सपोर्ट में उनके साथ खड़े हैं? इस पर जवाब देते हुए कंपोजर विशाल डडलानी ने ड्रग्स मामले में पकड़े गए आर्यन खान का सपोर्ट किया। उन्होंने लिखा, “अगर संगीतकार मायने रखते हैं तो मैं हूँ। SRK और उनके परिवार को एक स्मोकस्क्रीन के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। अदाणी बंदरगाह पर 3,000 किलोग्राम तालिबानी-ड्रग्स की खेप और भाजपा सदस्य/विधायक के बेटे द्वारा किसानों की हत्या से ध्यान भटकाने के लिए उन्हें सॉफ्ट टारगेट के रूप में किया जा रहा है।”

इस ट्वीट के जरिए विशाल डडलानी ने सीधे तौर पर बीजेपी को घेरने की कोशिश की है। परोक्ष रूप से उन्होंने बीजेपी पर आर्यन खान को फंसाने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि 3 अक्टूबर को शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस के मामले में गिरफ्तार किया गया था। बहरहाल, आर्यन खान ने सेशंस कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है, जिस पर कोर्ट सोमवार (11 अक्टूबर) सुनवाई करेगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -