Homeविविध विषयमनोरंजनकॉमेडी के नाम पर स्वरा भास्कर की फूहड़ता: 4 साल के बच्चे को कहा-...

कॉमेडी के नाम पर स्वरा भास्कर की फूहड़ता: 4 साल के बच्चे को कहा- चू**या, कमीना…

स्वरा अपने शुरुआती विज्ञापन शूट के बारे में बता रही थी, जोकि एक साबुन के बारे में था। इस दौरान वो बताती हैं कि वो इस बात से काफ़ी आश्चर्यचकित रह गई थीं जब एक चार साल के बाल कलाकार ने उन्हें ‘ऑन्टी’ कहकर संबोधित किया।

टेलीविज़न पर दिखाए जाने वाले कॉमेडी शो का मक़सद आपको हँसाना होता है। रोज़मर्रा के जीवन में लोग कभी-कभी कुछ हँसी के ठहाके लगाने के लिए कॉमेडी शो को देखने के लिए अपना टीवी ऑन कर देते हैं। इस तरह के कार्यक्रमों में इस बात का ख़ासतौर पर ध्यान रखा जाता है कि हँसी के ठहाकों के लिए कहीं ऐसे शब्दों का इस्तेमाल न हो जाए जिससे किसी की भावनाएँ आहत हो जाएँ। लेकिन, अभिनेत्री स्वरा भास्कर को इस बात से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता। इसलिए वो कहीं भी कुछ भी बोल बैठती हैं। 

ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक चार साल के बाल कलाकार का ज़िक्र करती नज़र आईं। इस दौरान उन्होंने उस बाल कलाकार को चू ** या और कमीना कहा। उन्होंने यह टिप्पणी यूट्यूब पर अबीश मैथ्यू के कॉमेडी शो ‘Son of Abish’ के हालिया एपिसोड में की।

इस एपिसोड में स्वरा अपने शुरुआती विज्ञापन शूट के बारे में बता रही थी, जोकि एक साबुन से संबंधित था। इस दौरान वो बताती हैं कि वो इस बात से काफ़ी आश्चर्यचकित रह गई थीं जब एक चार साल के बाल कलाकार ने उन्हें ‘ऑन्टी’ कहकर संबोधित किया। स्वरा ने इस घटना का ज़िक्र करते हुए उस बाल कलाकार को ‘चू ** या’ कहा। भले ही दर्शकों को स्वरा की इस बात पर हँसी आ गई हो, लेकिन बच्चों के सन्दर्भ में कही गई यह बात बेहद अपमानजनित है।

कॉमेडी शो में वह उस विज्ञापन के बारे में अधिक बात करती हैं, जहाँ वो बाल कलाकार बाथरुम जाने के लिए पूछ रहा था और कोई उस बच्चे की मदद नहीं कर रहा था। इस पर स्वरा को उस बच्चे पर दया आ गई। इस बात को बताते हुए स्वरा ने बच्चे को कमीना कहकर संबोधित किया। 

स्वरा भास्कर ने जिस अंदाज़ में यह सब बातें कही उस अंदाज़ को भले ही दर्शकों ने पसंद किया हो, लेकिन एक बाल कलाकार को इस तरह से संबोधित करके स्वरा ने अपने अभद्र व्यवहार का ही प्रमाण दिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

एमबाप्पे VS यमाल: FIFA World Cup के सेमीफाइनल में मजबूत फ्रेंच अटैक का मुकाबला शानदार स्पेनिश डिफेंस से, लगातार तीसरी बार फाइनल में एंट्री...

फीफा विश्व कप 2026 में अब तक सिर्फ एक गोल खाने वाले स्पेन के सामने एमबाप्पे, डेंबेले और ओलीस को रोकने की बेहद कठिन चुनौती होगी।

सपा कार्यकर्ताओं को राम मंदिर-पौधरोपण का मुद्दा देकर खुद विदेश घूमने निकले अखिलेश जी: क्या UP चुनाव के लिए यही है आपकी राजनीति?

एक तरफ अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों में सत्ता हथियाने का ख्वाब बुन रहे हैं, दूसरी तरफ हर जरूरी मौकों पर विदेश यात्राएँ पर घूमने निकल पड़ते हैं।
- विज्ञापन -