Homeविविध विषयअन्यभू-माफिया आजम खान के गेट पर पुलिस का नोटिस: कोई अप्रिय घटना न हो,...

भू-माफिया आजम खान के गेट पर पुलिस का नोटिस: कोई अप्रिय घटना न हो, इसलिए सुरक्षा साथ लेकर चलें

"आजम खान को वाई कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। लेकिन बावजूद इसके वह अपने साथ सुरक्षाकर्मियों को साथ नहीं रखते। इसलिए उन्होंने उनके घर के बाहर सतर्कता पोस्टर के रूप में ये नोटिस चिपकाया है।"

जमीनी घोटालों को लेकर भू-माफिया घोषित हो चुके सपा सांसद आजम खान एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वह अपनी सुरक्षा को लेकर दिखाई गई लापारवाही के कारण चर्चा में हैं।

जानकारी के अनुसार आजम खान और उनके विधायक बेटे अब्दुल्ला को सुरक्षा के लिहाज से गनर मिले हुए हैं, लेकिन दोनों बाप-बेटे जानबूझकर उन्हें साथ लेकर नहीं चलते। ऐसे में गुरुवार को हुई घटना के बाद पुलिस ने आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला को गनर को साथ लेकर चलने का निर्देश दिया है। पुलिस ने इसके लिए उन्हें नोटिस जारी किया है, जिसे आजम खान के घर के बाहर मेन गेट पर चिपकवाया गया है।

जी न्यूज की खबर के मुताबिक एसपी अजय पाल शर्मा ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया की रामपुर से सांसद और सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान को वाई कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। लेकिन बावजूद इसके वह अपने साथ सुरक्षाकर्मियों को साथ नहीं रखते। इसलिए उन्होंने उनके घर के बाहर सतर्कता पोस्टर के रूप में ये नोटिस चिपकाया है।

गौरतलब है कि आजम खान पर ईडी ने 1 अगस्त को मनी लॉन्ड्रिंग के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया है। इसके अलावा वह पहले ही जमीन से जुड़े घोटालों के कारण भू-माफिया घोषित हो चुके हैं। उनके द्वारा शुरू की गई यूनिवर्सिटी पर छापे पड़ रहे हैं, जहाँ से सदियों पुरानी चोरी हुई किताबें मिलने की भी खबर हैं।

उधर, आजम खान के बेटे अब्दुल्ला को गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में 24 घंटों के भीतर दो बार गिरफ्तार किया गया। हालाँकि देर शाम पुलिस द्वारा उन्हें रिहा कर दिया गया, लेकिन इस घटना के बाद पुलिस सतर्क हो गई और नोटिस जारी करने का कदम उठाया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -