Homeविविध विषयअन्यराम-रावण बनने के लिए रणबीर-ऋतिक लेंगे 75-75 करोड़ रुपए: ₹750 करोड़ की होगी सीरिज,...

राम-रावण बनने के लिए रणबीर-ऋतिक लेंगे 75-75 करोड़ रुपए: ₹750 करोड़ की होगी सीरिज, ‘सीता’ बनने की न्यूज करीना ने फिक्स करवाई

नीतेश तिवारी और उनकी टीम राम और रावण के किरदार के लिए एक्टर मिलने के बाद अब सीता के रोल के लिए अभिनेत्री तलाश रहे हैं। कुछ लोग करीना कपूर के भी फिल्म से जुड़े होने की बातें कह रहे थे। हालाँकि, बाद में पता चला ये अफवाह उनकी मार्केटिंग टीम ने उड़वाई थी।

बॉलीवुड के दो जाने-माने चेहरे रणबीर कपूर और ऋतिक रौशन जल्द ही राम और रावण के किरदार में नजर आएँगे। फिल्म निर्देशक नीतेश तिवारी की ‘रामायण’ में दोनों के रोल देखने को मिलेंगे। जानकारी के मुताबिक, ये रामायण तीन पार्ट की सीरिज होगी। इसका कुल खर्च 750 करोड़ रुपए आएगा जबकि दोनों एक्टर्स को ये रोल करने के लिए 150 करोड़ (75-75 करोड़) रुपए दिए जाएँगे।

बता दें कि इससे पहले तमाम लोगों ने रामायण को पर्दे पर उतारने का बहुत प्रयास किया है। लेकिन जैसी ख्याति रामानंद सागर की रामायण को मिली, वैसी शायद ही कभी किसी को मिल पाए। उसके एक-एक किरदार और दृश्य से दर्शक इतने प्रभावित हैं कि तमाम प्रयास के बावजूद कोई निर्देशक उस स्तर पर नहीं पहुँच पाता ।

खैर, अब एक कोशिश और होने जा रही है और अच्छे खासे बजट के साथ, जिसमें लीड एक्टर्स को भी बड़ा अमाउंट मिलेगा। नीतेश तिवारी और उनकी टीम, राम और रावण के किरदार के लिए एक्टर मिलने के बाद अब सीता के रोल के लिए अभिनेत्री तलाश रहे हैं। कुछ लोग करीना कपूर के भी सीरिज से जुड़े होने की बातें कह रहे थे। हालाँकि, बाद में पता चला ये अफवाह उनकी मार्केटिंग टीम ने उड़वाई थी

इस बीच, ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर ने हाल ही में नीतेश तिवारी और निर्माता मधु मंटेना के साथ अपनी पहली आधिकारिक मुलाकात की। जहाँ उन्होंने इस बड़े प्रोजेक्ट और यहाँ तक ​​कि अगले साल की दूसरी छमाही में इसे फ्लोर पर ले जाने की संभावित योजनाओं पर चर्चा की।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -