Homeविविध विषयअन्यवर्ल्ड कप 2019: इंग्लैंड को पछाड़कर टीम इंडिया ODI में बनी नंबर वन

वर्ल्ड कप 2019: इंग्लैंड को पछाड़कर टीम इंडिया ODI में बनी नंबर वन

अगर भारतीय टीम आज वेस्टइंडीज से हारने के बाद इंग्लैंड से भी हार जाती है तो इंग्लैंड की टीम तीन अंकों की बढ़त के साथ टॉप पर पहुँच जाएगी। तब इंग्लैंड के 123 और भारत के 120 अंक होंगे।

विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम अब आईसीसी की (पुरुष क्रिकेट) वनडे रैंकिंग में दुनिया की नंबर वन टीम बन गई है। आईसीसी की ताज़ा रैंकिंग में टीम इंडिया 123 अंकों के साथ वनडे की नंबर वन टीम बन गई है। ऑस्ट्रेलिया के हाथों मंगलवार को मिली हार से मेज़बान इंग्लैंड को नुक़सान हुआ है और वो 121 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गई है।

भारत और इंग्लैंड 30 जून को बर्मिंघम में खेलने वाले हैं। यह मैच न केवल एक महत्वपूर्ण लीग मैच साबित हो सकता है, बल्कि इस मैच से यह बात भी स्पष्ट हो जाएगी कि वनडे रैंकिंग में कौन-सी टीम टॉप पर रहेगी।

अगर भारतीय टीम, वेस्टइंडीज़ को हराने के बाद इंग्लैंड को भी हरा देती है तो वो 124 अंक पर पहुँच जाएगी, जबकि इंग्लैंड की टीम 121 अंक पर रहेगी। वहीं, दूसरी तरफ़, अगर इंग्लैंड की टीम जीत जाती है, तो वो 123 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर वापस आ जाएगी और भारतीय टीम उससे एक क़दम पिछड़कर दूसरे पायदान पर आ जाएगी।

अगर भारतीय टीम, वेस्टइंडीज से हार जाती है, लेकिन इंग्लैंड को हरा देती है, तो वो 122 अंकों के साथ इंग्लैंड के 121 अंकों से आगे रहते हुए पहले पायदान पर बनी रहेगी। अगर भारतीय टीम वेस्टइंडीज से हारने के बाद इंग्लैंड से भी हार जाती है तो, इंग्लैंड की टीम तीन अंकों की बढ़त के साथ टॉप पर पहुँच जाएगी। तब इंग्लैंड के 123 और भारत के 120 अंक होंगे।

आज के मैच की बात करें तो भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और मैनचेस्टर में पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।

दिल्ली की हवा के आँकड़ों में इतना झोल क्यों? कहीं 143, कहीं 343 तो कहीं 3000 पार

दिवाली के बाद दिल्ली में AQI कहीं 143 तो कहीं 3000 दिखा। जानिए सरकारी स्टेशनों और प्राइवेट ऐप के आँकड़ों में इतना फर्क क्यों आता है।
- विज्ञापन -