Homeविविध विषयअन्यभारत का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा... गेंदबाजों के 'मंतर' के बाद आया हिटमैन...

भारत का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा… गेंदबाजों के ‘मंतर’ के बाद आया हिटमैन का बवंडर, वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को पटका: गरजा रोहित शर्मा का बल्ला

जडेजा के 9.5 ओवरों में मात्र 38 रन बने। स्टेडियम में 'जय श्री राम' गाना भी बजा और दर्शक 'भारत का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा' गाते नज़र आए।

गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टडियम में भारत ने पाकिस्तान को ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लीग मैच में शनिवार (14 अक्टूबर, 2023) को 7 विकेट से धूल चटा दी। सबसे पहले तो पाकिस्तान की टीम 42.5 ओवर में 191 पर ढह गई, उसके बाद भारत ने मात्र ओवरों में इस स्कोर को चेज कर दिया। इस चेज का आगे बढ़ कर नेतृत्व किया खुद कप्तान रोहित शर्मा ने, जिन्होंने 63 गेंदों पर 86 रन जड़े। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और एक के बाद एक 6 छक्के जड़ डाले। हॉटस्टार की लाइव व्यूअरशिप 3.3 करोड़ तक पहुँच गई।

भारत को पहला झटका तब लगा जब कुछ दिनों पहले डेंगू से पीड़ित रहे शुभमन गिल 11 गेंदों पर 16 रन बना कर आउट हुए। विराट कोहली ने भी 18 गेंदों पर 16 रन बनाए। लेकिन, एक छोर से रोहित शर्मा का बल्ला गरजता रहा। पहले 10 ओवर में ही पाकिस्तानी गेंदबाजों ने 79 रन दे दिए थे। इससे पहले वर्ल्ड कप 2003 में पाकिस्तान की गेंदबाजी के सामने भारत ने सेंचुरियन में 88 रन बनाए थे। इसके बाद से पाकिस्तान के गेंदबाज वर्ल्ड कप में किसी भी टीम के खिलाफ पहले 10 ओवर में 79 रन नहीं पिटे।

जहाँ तक इस मैच में भारत की गेंदबाजी की बात है, पहली पारी में शार्दुल ठाकुर को छोड़ कर सभी 5 गेंदबाजों को दो- दो विकेट मिले, जिनमें शामिल हैं – जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा। 7 ओवर में मात्र 19 रन देने वाले बुमराह और 10 ओवर में मात्र 35 रन देने वाले कुलदीप यादव सबसे किफायती गेंदबाज रहे। जडेजा के 9.5 ओवरों में मात्र 38 रन बने। स्टेडियम में ‘जय श्री राम’ गाना भी बजा और दर्शक ‘भारत का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा’ गाते नज़र आए।

पाकिस्तान की तरफ से बाबर आज़म ने 50 और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने 49 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने ओपनर इमाम-उल-हक़ को आउट करने से पहले विशेष ‘मन्त्र’ पढ़ा, जो सोशल मीडिया में खासा चर्चा का विषय बना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस मैच को देखने के लिए मौजूद थे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे श्रेयस अय्यर ने भी अच्छे खेल का प्रदर्शन किया और 62 गेंदों पर 53 रन बना कर चेज में अहम भूमिका निभाई। इस मैच में रोहित शर्मा ने 300 छक्कों का आँकड़ा पार किया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -