Homeविविध विषयअन्यभारत अद्भुत है, अफ्रीका को इससे सीखना चाहिए: नॉर्थ-ईस्ट का दौरा कर चकित हुए...

भारत अद्भुत है, अफ्रीका को इससे सीखना चाहिए: नॉर्थ-ईस्ट का दौरा कर चकित हुए केविन पीटरसन

पीटरसन ने लिखा है कि वो जितना भी भारत भ्रमण करते हैं, जानवरों की देखभाल को लेकर यहॉं के लोगों के समर्पण से उतना ही अभिभूत हो जाते हैं। उन्होंने लिखा कि भारत को ऐसे लोगों पर गर्व होना चाहिए, जो निःस्वार्थ भाव से अपने काम में लगे हुए हैं।

इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर और स्विच हिट मारने के लिए विख्यात केविन पीटरसन भारत आकर अभिभूत नज़र आ रहे हैं। वो कई दिनों से ‘नेशनल जियोग्राफिक’ चैनल के लिए हो रहे एक डॉक्यूमेंट्री शूट के लिए भारत आए हुए हैं और उत्तर-पूर्व का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ब्रह्मपुत्र नदी के तटवर्ती इलाक़ों से लेकर नॉथ-ईस्ट के जंगलों तक का भ्रमण किया और भारत के लोगों की ख़ूब प्रशंसा की। केविन पीटरसन ने माना है कि भारत के लोग जानवरों से काफ़ी प्यार करते हैं और उनकी ख़ूब देखभाल करते हैं।

पीटरसन ने एक कुत्ते के साथ फॉरेस्ट अधिकारियों की एक फोटो शेयर की। इनमें फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के जवान हथियारों के साथ दिख रहे हैं। उन्होंने कुत्ते के बारे में लिखा कि ये भले ही हिंसक हो लेकिन ये उतना ही अनुशासित और प्रभावशाली हैं। उन्होंने लिखा कि वो जितना भी भारत भ्रमण करते हैं, जानवरों की देखभाल को लेकर यहॉं के लोगों के समर्पण से उतना ही अभिभूत हो जाते हैं। उन्होंने लिखा कि भारत को ऐसे लोगों पर गर्व होना चाहिए, जो निःस्वार्थ भाव से अपने काम में लगे हुए हैं।

एक बात के लिए तो पीटरसन ने अफ्रीका को भी भारत से सीखने की सलाह दी। पीटरसन ने कहा कि भारत में गैंडों की जनसँख्या तेज़ी से बढ़ रही है और अफ्रीका को इस मामले में भारत से सीख लेकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी दुर्लभ प्रजातियों को बचाना हमारी जिम्मेदारी है और भारत में ये काम बखूबी किया जा रहा है।

केविन पीटरसन अपने भारत प्रवास के दौरान असम स्थित काजीरंगा नेशनल पार्क भी पहुँचे। वहाँ पर गैंडों की संख्या को देखते हुए उन्होंने इसे ‘वन हॉर्न नेशन’ कहा। उन्होंने लिखा कि भारत अद्भुत है। पीटरसन ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में उन्हें इस देश ने काफ़ी कुछ दिया है। बकौल पीटरसन, भारत के सुदूर क्षेत्रों में घूमने का उन्हें मौका मिला है, जो उनकी यात्रा का सबसे रोचक भाग है। उन्होंने नॉर्थ-ईस्ट के दृश्यों को शानदार करार दिया।

केविन पीटरसन जो डॉक्यूमेंट्री शूट कर रहे हैं, उसमें बताया जाएगा कि कैसे आपदा आने पर ब्रह्मपुत्र के किनारे से जानवरों व लोगों को वहाँ से भागना पड़ता है। उन्होंने बताया कि ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे हाथियों से उनकी मुलाक़ात होती रहती है और ये काफ़ी उपजाऊ इलाक़ा है। पीटरसन ने भारत की महिलाओं को प्रेरणादायी बताया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -