Homeविविध विषयअन्य'गिरे मनोबल में प्रधानमंत्री का खड़ा होना अलग ही कॉन्फिडेंस देता है': मोहम्मद शमी...

‘गिरे मनोबल में प्रधानमंत्री का खड़ा होना अलग ही कॉन्फिडेंस देता है’: मोहम्मद शमी ने बताया ड्रेसिंग रूम में PM मोदी के आने का मोल

भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अमरोहा पहुँचने के बाद मीडिया से बात की। बातचीत में उन्होंने कहा कि वो उनके जिले में स्टेडियम बनाए जाने के लिए योगी सरकार के आभारी हैं और पीएम मोदी ने जैसे वर्ल्ड कप के बाद पूरी टीम को संभाला उससे उन लोगों को बहुत हिम्मत मिली।

विश्व कप 2023 के बाद भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी अमरोहा पहुँचकर मीडिया से बात की। बातचीत में उन्होंने कहा कि वो उनके जिले में स्टेडियम बनाए जाने का ऐलान करने के लिए योगी सरकार के आभारी हैं। उन्होंने मीडिया को यह भी बताया कि जिस तरह से पीएम मोदी ने मैच के बाद कमरे में आकर पूरी टीम को संभाला था, उससे उनको बहुत हिम्मत मिली।

अमरोहा में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर फाइनल्स में भारतीय क्रिकेट टीम थोड़े और रन बना लेती, तो भारत मैच जीत जाता। 40-50 रन भी ज्यादा होते तो शायद डिफेंड करना आसान होता और गेम उनके पाले में होता।

शमी बोले, “हार के लिए कई वजह होती है कम स्कोर एक वजह रही, VIP के आने की वजह से भी प्रेशर होता है और रात में बैटिंग करने पर अधिक रन बनते है क्योंकि शाम को ओस की वजह से पिच गीली हो जाती है और बॉल स्विंग करती है।”

आगे मोहम्मद शमी ने योगी आदित्यनाथ द्वारा उनके नाम से एक स्टेडियम बनाने के ऐलान के लिए सीएम योगी का धन्यवाद किया और बोले कि पहले उन्हें इतनी सुविधाएँ नहीं मिली थी, लेकिन आज के बच्चों पर ये सुविधाएँ हैं। ऐसे में उन्हें सिर्फ फोकस और कड़ी मेहनत पर ध्यान देना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जहाँ भी उनकी जरूरत होगी वहाँ वह हमेशा खड़े रहेंगे।

आगे शमी से जब पूछा गया कि फाइनल मैच में वर्ल्ड कप हाथ से निकलने के बाद जब पीएम मोदी मिलने आए तो उन्होंने कैसे हिम्मत दी। इसपर शमी ने कहा कि इसकी तो पूरी वीडियो ही सोशल मीडिया पर वायरल है। शमी ने कहा, “उस समय हम मैच हार चुके थे, ऐसे में जब आपके प्राइम मिनिस्टर आपको प्रोत्साहन देते हैं तो वह अलग ही कॉन्फिडेंस होता है कि एक देश का जिम्मेदार नागरिक आपके पास आता है आपको सहानुभूति दे रहा है क्योंकि उस समय मोरल वैसे ही डाउन होता है और जब ऐसे पल में आपका पीएम आपके सामने खड़ा है, कॉन्फिडेंस दे रहा है तो यह अलग ही चीज हो जाती है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -