Homeविविध विषयअन्य'मैं इंसान नहीं हूँ क्या?' : आदिल का धोखा याद करके फफक पड़ीं राखी...

‘मैं इंसान नहीं हूँ क्या?’ : आदिल का धोखा याद करके फफक पड़ीं राखी सावंत, ‘झूठा’ गाने में दिखाई सारी हकीकत

कार्यक्रम के दौरान रोते हुए राखी ने कहा, "लोग कहते हैं राखी सावंत को कौन धोखा दे सकता है। राखी सावंत के साथ क्या बुरा हो सकता है। मैं इंसान नहीं हूँ क्या, मैं फीमेल नहीं हूँ क्या, मेरे सीने में दिल नहीं है क्या, मैं घर बसाने के सपने नहीं देख सकती क्या?"

आदिल दुर्रानी से निकाह करके धोखा पाने वाली राखी सावंत अपने नए गाने ‘झूठा’ के रिलीज के दौरान भावुक दिखीं। उन्होंने अपनी म्यूजिक वीडियो ‘झूठा’ के जरिए दिखाया कि आखिर कैसे आदिल उनकी जिंदगी में एक फैन बनपर करीब आया, फिर उन्हें कार गिफ्ट देकर नजदीकियाँ बढ़ाईं, उन्हें प्रपोज किया, उनसे निकाह किया, और फिर उन्हें उस समय धोखा देकर चला गया जब उनकी माँ का निधन हुआ।

कार्यक्रम के दौरान सिसकते हुए राखी ने कहा, “लोग कहते हैं राखी सावंत को कौन धोखा दे सकता है। राखी सावंत के साथ क्या बुरा हो सकता है। मैं इंसान नहीं हूँ क्या, मैं महिला नहीं हूँ क्या, मेरे सीने में दिल नहीं है क्या, मैं घर बसाने के सपने नहीं देख सकती क्या?” इतना कहने के बाद वो मुँह नीचे करके तेज-तेज रोने लगीं। वहीं उनके साथी भी राखी का ऐसा हाल देख हैरान हो गए।

राखी सावंत की इस वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे उन्होंने अपनी और आदिल की कहानी इस गाने के जरिए दिखाई है। इस गाने में वो रोते-बिलखते अपना दर्द साझा करते हुए दिख रही हैं। इसमें ये भी दिखाया गया है कि कैसे न केवल उन्हें झूठे सपने दिखाकर उनसे निकाह किया गया बल्कि बाद में उनसे मारपीट भी हुई। इस गाने को एबी बंसल म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। अब तक इसे 1.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

कुछ लोग इस वीडियो को देख राखी का ड्रामा कह रहे हैं। वहीं कुछ इसे सच का दर्द बता रहे हैं और कह रहे हैं कि धोखा पाने के बाद राखी इस तरह रो सकती हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले राखी ने अपनी और आदिल के रिश्ते पर एक लाइव किया था। इस वीडियो में उन्होंने बताया था कि कैसे आदिल ने एक ईरानी लड़की का रेप किया था और अब उसे शादी का झाँसा देकर कहता है कि वो रेप केस वापस ले ले।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

वामपंथियों से कांग्रेस का पुराना ‘लप्रेक’: अपनों को किनारे कर लेफ्ट के पीछे भागने की आदत क्यों नहीं छूटती?

NSUI को छोड़कर AISA के चेहरों को मंच देना कोई इत्तेफ़ाक नहीं है। सरदार पटेल से लेकर हिमंत बिस्वा सरमा तक... कांग्रेस ने हमेशा अपने मजबूत नेताओं को किनारे कर वामपंथियों को गले क्यों लगाया?

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।
- विज्ञापन -