Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाएयर स्ट्राइक से पाकिस्तान में तबाही मचाने के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तानी ड्रोन...

एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान में तबाही मचाने के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तानी ड्रोन को भी मार गिराया

पाकिस्तान में तबाही मचाने के बाद इंडियन एयर फोर्स के फाइटर प्लेन के भारतीय सीमा में वापस आने के कुछ ही घंटों के बाद एक पाकिस्तानी ड्रोन ने भारत की सीमा में घुसने की कोशिश की। जिसे नष्ट कर दिया गया।

भारतीय वायुसेना ने मंगलवार तड़के पाकिस्तान के बालाकोट में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के मुख्य ठिकाने पर हवाई हमला किया, जिसमें विदेश सचिव विजय गोखले के अनुसार बड़ी संख्या में आतंकवादी, उनके ट्रेनर तथा वरिष्ठ कमांडर ढेर हो गए हैं। विदेश सचिव के मुताबिक, कैम्प का संचालन जैश के सरगना मसूद अज़हर का बहनोई यूसुफ अज़हर कर रहा था, जो मारा गया है।

पाकिस्तान में तबाही मचाने के बाद इंडियन एयर फोर्स के फाइटर प्लेन भारतीय सीमा में वापस आ गए। इसके कुछ ही घंटों के बाद एक पाकिस्तानी ड्रोन ने भारत की सीमा में घुसने की कोशिश की। ये कोशिश गुजरात बॉर्डर पर कच्छ में हुई। यहीं पर इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तानी ड्रोन को तुरंत ही मार गिराया।

इंडिया टुडे के अनुसार इंडियन इंटेलिजेंस एजेंसियाँ पुलवामा हमले के बाद से ही पाकिस्तान के 13 लॉन्च पैड पर निगरानी रख रहीं थीं। इन्हीं में से एक लॉन्च पैड से पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘यहाँ मस्जिद थी, है और रहेगी’: संभल दंगे की न्यायिक जाँच आयोग रिपोर्ट में सपा सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का जिक्र 100+ बार, 199 साक्षियों...

संभल दंगों की न्यायिक जाँच आयोग की रिपोर्ट में सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का 100 बार से भी अधिक बार जिक्र। वो भी सबूतों के साथ।

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।
- विज्ञापन -